Haj Yatra: 21 मई से शुरू हज यात्रा, 3 साल बाद जयपुर से मदीना जाएगी फ्लाइट

Haj Yatra: हज यात्रियों को लेकर बड़ी खुशखबरी आयी है। इस बार हज यात्रा 21 मई से शुरू हो रही है। यह यात्रा 21 मई…

Haj Yatra: Haj pilgrimage starts from May 21, flight will go from Jaipur to Madina after 3 years

Haj Yatra: हज यात्रियों को लेकर बड़ी खुशखबरी आयी है। इस बार हज यात्रा 21 मई से शुरू हो रही है। यह यात्रा 21 मई से 6 जून तक चलेगी। वहीं खास बात यह है कि इस बार महिलाएं बिना महरम के हज यात्रा कर सकती है। दरअसल इससे पहले महिलाओं का अकेले हज यात्रा पर जाने की आज्ञा नहीं थी। लेकिन अब कोई भी महिला अकेले हज की यात्रा कर सकती है। महिला के साथ जाने वाले पुरूष को महरम कहा जाता है। यह पुरूष महिला के परिवार का ही सदस्य होता है। 

3 साल बाद जयपुर से शुरू होंगी उड़ान

वहीं जयपुरवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि मदीना के लिए राजधानी जयपुर से सीधे फ्लाइट उड़ान भरेगी। इससे राजस्थान वासियों को यात्रा में जाने में आसानी होगी। बता दें कि जयपुर से तीन साल बाद यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 बनकर तैयार भी हो गया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार किया गया है।  

इस कारण बंद हुई थी फ्लाइट

बता दें कि तीन साल से कोविड के कारण जयपुर से मदीना के लिए फ्लाइट्स का संचालन बंद था। कोविड महामारी के कारण साल 2020 से उड़ाने बंद कर दी गई थी। जिस कारण हज यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वहीं पिछले दो साल से फ्लाइट का संचालन दिल्ली से किया जा रहा था।

फ्लाइट्स की टाइमिंग

फ्लाइट्स का संचालन 21 मई से शुरू होगा। बता दें कि 21 मई से 6 जून तक हज यात्रा होगी। इस दौरान 21 मई से 27 मई तक जयपुर से एक ही फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह रोजाना सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी। जो कि दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर मदीना पहुंचेगी। इसके बाद 28 मई से 6 जून तक के लिए एक और फ्लाइट शुरू होगी। यह जयपुर से रोजाना सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी जो कि दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मदीना पहुंच जाएगी।

(Also Read- भारत का पहला गांव बना माणा, भगवान गणेश और पांडवों से जुड़ा इसका इतिहास)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *