Droupadi Murmu Oath Ceremoney : आज द्रौपदी मुर्मू बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, CJI दिलाएंगे शपथ

Droupadi Murmu Oath Ceremoney : आज देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलने वाला है। सुबह 10.15 बजे से संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण…

murmu 3 | Sach Bedhadak

Droupadi Murmu Oath Ceremoney : आज देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलने वाला है। सुबह 10.15 बजे से संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह होगा। देश के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद को शपथ दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लोकसभा स्पीकर, सभी सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और सरकार के मुख्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुर्मू के शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथ लेते ही मुर्मू देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जायेंगी।

राजघाट में दी श्रद्धांजलि

इससे पहले आज सुबह ही द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंची थीं। उन्होंने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनपर पुष्प चक्र अर्पित किया।

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति भवन में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद औऱ उनकी पत्नी सविता कोविंद से मुलाकात की। रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *