बंगाल के बाद अब बिहार में रामनवमी शोभायात्रा पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 2 जिलों में धारा 144 लागू, 3 जिलों में हाईअलर्ट

पटना। हिंदुओं के महापर्व रामनवमी को लेकर पहले पश्चिम बंगाल में तो अब बिहार में हिंसा भड़क गई है। बीते शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के…

image 20 | Sach Bedhadak

पटना। हिंदुओं के महापर्व रामनवमी को लेकर पहले पश्चिम बंगाल में तो अब बिहार में हिंसा भड़क गई है। बीते शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसा भड़क गई। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से पथराव और आगजनी तक की गई। हालातों को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला लेकिन फिर भी दंगाई नहीं माने, आखिरकार पुलिस को राउंड फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद जिले में धारा 144 लागू की गई।

शोभायात्रा निकालने के दौरान नालंदा में पथराव 

जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को नालंदा में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आयोजित शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा निकालने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। पथराव होने पर दूसरे पक्ष ने भी जवाब दिया तो दोनों तरफ से जोरदार उपद्रव मचाया गया। जमकर पत्थरबाजी हुई, दुकानें तोड़ी-फोड़ी गईं। यात्री बस में आग लगा दी गई और कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, इसके बाद धारा 144 लगा दी गई। वहीं उपद्रव करने वाले 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

रोहतास में भी सांप्रदायिक हिंसा 

वहीं नालंदा के अलावा रोहतास जिले के सासाराम में भी कई इलाकों में झड़प हुई। जिसमें दो पक्षों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गई, जिसमें 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने यहां पर भी धारा 144 लगा दी गई है और 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

गया और भागलपुर में भी हिंसा 

इसके अलावा गया जिले में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पुलिस पर पथराव भी किया गया। दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अलावा बाराचट्टी इलाके के भईया बाजार और भागलपुर जिले के नवगछिया में शोभा यात्रा को लेकर हिंसा हुई। यहां पर भी पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

3 जिलों में हाई अलर्ट

सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बिहार पुलिस ने कैमूर, औरंगाबाद और भोजपुर जिले में अलर्ट जारी किया हुआ है। क्योंकि प्रदेश के आधे से राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि ये इलाके इस मामले को लेकर काफी संवेदनशील माने जाते हैं।

खबरों के मुताबिक बिहार के आधे से ज्यादा जिले सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों में लगी हुई है। वहीं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *