कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले सुन लें…एक दिन खुद ही हो जाएंगे मुक्त- सीएम गहलोत

गुजरात के सूरत में हुृई जनसभा को राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के कांग्रेस…

ezgif 1 a66d70fce5 | Sach Bedhadak

गुजरात के सूरत में हुृई जनसभा को राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल हुए थे। इस सभा को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा को छोड़कर यहां पर आप लोगों के लिए आए हैं। वे तो दिल्ली भी नहीं जा रहे हैं। ये आजादी के बाद सबसे लंबी पदयात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश में कमरतोड़ महंगाई है। लोगों को अब अपने बच्चों का भविष्य सता रहा है। इस समय देश में तनाव है, हिंसा का माहौल है। इसके लिए ही भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

कांग्रेस मुक्त भारत बनाने वाले सुन लें…- सीएम अशोक गहलोत

भाजपा पर निशाना कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले यह जान लें कि पूरे 6 लाख गांवों में पार्टी की इकाइयां है। दक्षिण में तो भाजपा को कोई जानता ही नहीं है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले यह सुन लें कि वह खुद ही एक दिन मुक्त हो जाएगी।

इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार

गहलोत ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते-बनते रह गई थी। क्यों कि सूरत में भाजपा ने गड़बड़ी की थी। भाजपा की जमीन अब खिसक रही है यह भाजपा को पता चल गया है। इसलिए इनके मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुजरात के आए दिन चक्कर लगा रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि अगर आप कांग्रेस को इस बार गुजरात में मौका देंगे तो जनघोषणा पत्र का एक -एक वचन पूरा किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में भाजपा को जिताने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा कैंपेन ही वापस ले लिया है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप इस बार कांग्रेस को मौका दें तो गुजरात की हम तस्वीर बदल देंगे और भाजपा को यहां से उखाड़ फेंकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *