Chandrayaan 3 : कहीं हो रहा हवन तो कहीं पढ़ी जा रही नमाज, चंद्रयान-3 के लिए देशभर में दुआएं

पिछले 40 दिन से जिस क्षण का सबको इंतजार था, वो पल चंद घंटों बाद ही आने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा।

image 12 2 | Sach Bedhadak

Chandrayaan 3 : जयपुर। पिछले 40 दिन से जिस क्षण का सबको इंतजार था, वो पल चंद घंटों बाद ही आने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बेताब है। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। कोई चंद्रयान गान से तो कोई चंद्रयान की झांकी सजाकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कर रहा है। वहीं, देशभर में मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है। सभी बस यही दुआ कर रहे है कि चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत इतिहास रच दें।

चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए महाराष्ट्र के पुणे में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। तमिलनाडु के रामेश्वरम में अग्नि तीर्थम तट पर पुजारियों ने पूजा की। महाराष्ट्र के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने और गुजरात में सूरत के कडोदरा में हनुमान मंदिर में हवन किया। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं, यूपी के मुरादाबाद में छात्रों ने अपने चेहरे रंगे और पोस्टर प्रदर्शित किए।

झूलेलाल मंदिर में चंद्रयान-3 की झांकी, अजमेर दरगाह में मांगी दुआ

जयपुर में जवाहर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में 11 शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके अलावा मंदिर में चंद्रयान-3 की झांकी भी सजाई गई। वहीं, अजमेर शरीफ दरगाह में सुबह प्रार्थना की गई और मुस्लिमों ने एक साथ नमाज अदा कर चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए दुआ मांगी।

देहरादून में सफल लैंडिंग तक होती रहेगी विशेष पूजा

image 11 2 | Sach Bedhadak

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में सुबह से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष पूजा जारी है, जो सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। हाथ में चंद्रयान-3 के चित्र के साथ आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान जय माता दी, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम

image 10 2 | Sach Bedhadak

भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना पूजा हिरवाड़े ने ‘नमो नमो भारताम्बे’ और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। पूजा हिरवाड़े ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसलिए, इस पल को यादगार बनाने के लिए, मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। यह पूरे भारत के लिए एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है।

ये खबर भी पढ़ें:-Chandrayaan-3 : ऐसे होगी चांद पर विक्रम की लैंडिंग, 17 मिनट होंगे बेहद खास, क्या करेगा रोवर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *