Bypoll Result 2023 : पंजाब में AAP, ओडिशा में BJD जीत के करीब, यूपी में सपा और अपनादल में कांटे की टक्कर

Bypoll Result 2023 : कर्नाटक चुनाव, यूपी नगर निकाय चुनाव के अलावा आज विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव के परिणाम भी घोषित किए जा रहे…

Bypoll Result 2023

Bypoll Result 2023 : कर्नाटक चुनाव, यूपी नगर निकाय चुनाव के अलावा आज विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव के परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। जिसमें यूपी, मेघालय और ओडिशा की विधानसभा तो वहीं पंजाब के जालंधर सीट पर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं।

पंजाब की जालंधर लोकसभा में AAP आगे

पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है। भाजपा तीसरे नंबर पर तो वहीं शिअद यानी शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

ओडिशा की झाड़सुगड़ा में BJD आगे

ओडिशा की झाड़सुगड़ा विधानसभा सीट पर बीजेडी प्रत्याशी दीपाली दास आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैँ। दीपाली को 51789 वोट मिले हैं, तो बीजेपी को 28190 वोट मिले हैं।

यूपी के छानबे में अपना दल और स्वार में सपा को बढ़त

उत्तर प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। जिसमें स्वार टांडा और छानबे शामिल हैं। छानबे सीट पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अपना दल (सोनोवाल) के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। बता दें कि यह सीट अपना दल के वर्चस्व की है। भाजपा ने यहां पर अपना उम्मीदवार ही खड़ा नहीं किया था। अपना दल की प्रत्याशी रिंकी कोल को 15324 वोट मिले हैं। जबकि सपा की कीर्ति कोल को 18772 वोट हासिल हुए हैं।

स्वार टांडा सीट पर बीजेपी गठबंधन के साथ अपना दल( सोनोवाल) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी सपा से पीछे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 27912 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को 27542 वोट मिले हैं।

मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी की बढ़त

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता सिंशार रॉय लिंगदोह थबाह आगे चल रहे हैं।

इसलिए हुए उपचुनाव

1- पंजाब के जालंधर में लोकसभा सीट के लिए चुनाव हुआ। यहां संतोख चौधरी सांसद थे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनका निधन हो गया था। यहां से उनकी पत्नी करमजीत कौर को कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया है।

2- वहीं ओडिशा के झारसुगुड़ा की विधानसभा सीट पर उपचुनाव हआ। यहां सीधी टक्कर भाजपा और बीजद में है।

3- उत्तर प्रदेश में स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। दरअसल रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द हो गई है। जिसे लेकर यह सीट खाली हो गई है। अब्दुल्ला आजम को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा हुई है। वहीं मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर राहुल कोल के निधन होने से यहां पर उपचुनाव हो रहा है। राहुल कोल अपना दल से विधायक थे।

4- मेघालय के सोहिओंग में विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। दरअसल मेघालय विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर 27 फरवरी को मतदान निरस्त कर दिया गया था, क्योंकि उस समय विधानसभा के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गृहमंत्री एचडीआर लिंगदोह की मौत हो गई थी। 20 फरवरी को चुनाव प्रचार के दौरान ही अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *