Betting App पर पैसे लगाने पड़े भारी, ‘ड्रगन’ ने 9 दिन में लगाई 1400 करोड़ की चपत, जानें मामला

ठगी का ऐसा तरीका जिसका शिकार होने से पहले लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ क्या होने वाला है। विश्वास से शुरु खेल कब व्यक्ति को कंगाल कर देता है पता भी नहीं चलता है। गुजरात से कुछ इस तरह का मामला देखने को मिला है, जहां पर एक चीन नागरिक द्वारा महज 9 दिन के अंदर 1400 करोड़ की ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

sb 1 6 | Sach Bedhadak

जयपुर। ठगी का ऐसा तरीका जिसका शिकार होने से पहले लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ क्या होने वाला है। विश्वास से शुरु खेल कब व्यक्ति को कंगाल कर देता है पता भी नहीं चलता है। गुजरात से कुछ इस तरह का मामला देखने को मिला है, जहां पर एक चीन नागरिक द्वारा महज 9 दिन के अंदर 1400 करोड़ की ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

चीन का रहने वाला था मास्टरमाइंड

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों के साथ ठगी करने वाला मास्टरमाइंड चीन का रहने वाला है इस शख्स का नाम वू उयानबे है, जो कि शेन्ज़ेन क्षेत्र का रहने वाला है। यह व्यक्ति साल 2020 और 2022 के बीच भारत आया था इस दौरान गुजरात के पाटन और बनासकांठा जिलों में बड़ी संख्या में लोगों को बेवकूफ बना कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

मास्टरमाइंड चीन में कर रहा ऐश

ठगी के इस पूरे मामले में पुलिस ने गुजरात से 9 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वू उयानबे ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए फेक कंपनियां बनाई हुई थी। जब तक पुलिस ने इस मामले में FIR फाइल की तब तक मास्टरमाइंड देश छोड़ चुका था। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि वू उयानबे अभी भी अपना नेटवर्क चीन से ऑपरेट कर रहा है और लोगों को अपने जाल में फसा रहा है।

Dani Betting App के द्वारा ठगी

पहली बार जून 2022 में इस ठगी का पता चला, जब ठगों ने “दानी डेटा” ऐप का इस्तेमाल करके गुजरात के साथ ही उत्तर प्रदेश के लोगों को अपना शिकार बनाया। इस पूरे मामले में आगरा पुलिस ने जांच शुरू की, जांच में उत्तरी गुजरात के कई व्यक्तियों के मामलें में शामिल होने की सूचना मिली।

15 से 75 वर्ष के लोग निशाने पर

चीनी शख्स उयानबे द्वारा इस फुटबॉल बेटिंग ऐप की मदद से लगभग 15 से 75 वर्ष की आयु के लोगों को अपने निशाने पर लिया। हर रोज करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की। मुख्य रूप से एप में फुटबॉल खेल में सट्टा लगाकर अच्छे पैसों का लालच दिया जाता था। ऐप ने नौ दिनों के बाद अचानक काम करना बंद कर दिया, और लोगों का पैसा पूरी तरह डूब गया।

मामले में 9 लोग गिरफ्तार

इस मामलें में साइबर सेल ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने कथित तौर पर शेल कंपनियां बनाकर हवाला नेटवर्क के माध्यम से पैसे की आवाजाही की सुविधा का सिस्टम बनाया था। हालांकि, अगस्त 2022 में जब गुजरात पुलिस ने कार्रवाई की, तब तक मास्टरमाइंड देश छोड़ कर चीन भाग चुका था।

कांग्रेस ने मांगा सरकार से जवाब

दानी डेटा ऐप में हुए 1,400 करोड़ रुपये के घोटाले पर कांग्रेस ने गुजरात की बीजेपी सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के राज्य में चीनी घुसपैठ हुई है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश में उनकी जानकारी के बिना कुछ नहीं होता. या तो पीएम को पता नहीं था कि क्या हो रहा है या उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी अपनी आंखें और कान बंद कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *