2024 चुनाव से पहले JDU में बड़ा बदलाव…ललन सिंह ने पद छोड़ा, नीतीश कुमार बने JDU के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। देश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल,…

Lalan Singh, Nitish Kumar

नई दिल्ली। देश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, बिहार की सियासत पर शुक्रवार को उस वक्त बड़ी खबर सामने आई जब दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। तभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। हालांकि, अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। बता दें कि ये दूसरी बार है जब नीतीश कुमार अध्यक्ष पद की बागडोर संभाल रहे है। इससे पहले नीतीश साल 2016 से 2020 तक जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव दसई चौधरी ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह 11.30 बजे शुरू हुई, जो तीन बजे तक चलने वाली थी। लेकिन, ललन सिंह के इस्तीफे और नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष बनाने की सहमति के बाद मात्र डेढ़ घंटे बाद ही मीटिंग खत्म हो गई। अब 4 से राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद शाम 5 बजे जदयू पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। माना जा रहा है कि इस दौरान नीतीश कुमार को अध्यक्ष पद की बागडोर संभालने का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

जानें-क्या बोले नीतीश और ललन सिंह?

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कि 21 जुलाई 2021 में ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है और ललन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे। ऐसे में ललन सिंह काफी समय से उनसे कह रहे थे कि वो अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते हैं। वहीं, इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने कहा कि मैं बहुत समय तक पार्टी अध्यक्ष रह चुका हूं। अब मुझे चुनाव लड़ना है और पार्टी में दूसरे काम भी करने हैं। ऐसे में इस्तीफा दिया है और नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा है।

ये खबर भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM कल देंगे कई सौगात, बदला गया अयोध्या रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का नाम