दिल्ली के बाद अब ग्रेटर नोएडा में मिला युवती का शव, पूरे शरीर को पत्थरों से कुचला

दिल्ली के बाद अब ग्रेटर नोएडा में एक युवती का सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला। जिसके बाद अब पूरे महकमे में हड़कंप मच…

image 2023 01 02T163347.721 | Sach Bedhadak

दिल्ली के बाद अब ग्रेटर नोएडा में एक युवती का सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला। जिसके बाद अब पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। युवती के शव के साथ नृशंसता भी की गई है। उसके शरीर के हिस्सों को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है।

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिला शव

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के कैमराला गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर आज सुबह एक युवती का रक्त सिर कुचला हुआ शव बरामद किया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के सिर, हाथ, पैर बुरी तरह से कुचले हुए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार से 11 किमी तक घसीटा था शव

बता दें कि रविवार को  सुल्तानपुरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह स्कूटी समेत कार के अगले पहियों के बीच फंस गई थी। लेकिन कार चालकों ने कार नहीं रोकी। उन्होंने उसी रफ्तार में कार भगाई जिससे लड़की बुरी तरह घिसट गई। यहां तक कि कुछ दूर बाद स्कूटी कार से निकल गई। लेकिन लड़की फंसी रह गई। आरोपी कार में फंसी लड़की को 11 किमी तक घसीट कर ले गए। जिससे युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *