Monkey Pox : ब्राजील में 10 बंदरों को दिया गया जहर, WHO ने कहा-मंकीपॉक्स के लिए बंदर जिम्मेदार नहीं

जेनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप बंदरों से जुड़ा हुआ नहीं है। ब्राजील में बंदरों पर…

monkey 3 | Sach Bedhadak

जेनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप बंदरों से जुड़ा हुआ नहीं है। ब्राजील में बंदरों पर बढ़ते हमले के बाद डब्लूएचओ को यह सफाई देनी पड़ी। ब्राजील अभी मंकीपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है, वहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मंकीपॉक्स से स्पेन और भारत में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने जिनेवा में कहा कि इस बीमारी के फैलने के लिए बंदरों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को यह जानने की जरूरत है कि वायरस का जो प्रसार हो रहा है वह मनुष्यों के बीच हो रहा है। यह बयान ब्राजील की इस रिपोर्ट के बाद आया है कि साओ जोस डो रियो प्रेटो शहर में एक सप्ताह से भी कम समय में 10 बंदरों को जहर दे दिया गया।

‘जानवरों से फैल सकता है मंकीपॉक्स’

ब्राजील के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। हैरिस ने कहा कि मंकीपॉक्स वायरस जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है लेकिन फिलहाल यह ट्रांसमिशन मनुष्य से मनुष्य तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि चिंता इस बारे में होनी चाहिए कि मानव आबादी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या कर सकता है?

अपील- जानवरों को नुकसान न पहुंचाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा कि लोगों को किसी भी जानवर पर हमला नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संक्रमित कोई भी व्यक्ति इस संक्रमण को बढ़ा सकता है। किसी भी जानवर या किसी इंसान पर इसका इल्जाम न लगाएं क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे प्रसार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *