दूध में मिलाया जाता है 87% पानी, जाने कैसे करें मिलावटी दूध की पहचान

इन दिनों हर चीज में मिलावट का काम काफी बढ़ चुका है। हाल ये है कि, चीजों में इस कदर मिलावट है कि आपको शुद्ध…

health 1 | Sach Bedhadak

इन दिनों हर चीज में मिलावट का काम काफी बढ़ चुका है। हाल ये है कि, चीजों में इस कदर मिलावट है कि आपको शुद्ध चीजें मिलना ही मुश्किल हो जाएगा। सेहत के लिए ये मिलावटी चीजे काफी हानिकारक होती हैं। क्या आप जानते हैं कि मिलावट की चीजों का सेवन आपको कैंसर जैसे रोग भी लगा सकता है। मिलावट भरी जिस चीज का हम सबसे ज्यादा रोजाना सेवन करते हैं वो है दूध। दूध में पानी, यूरिया, स्टार्च और कई चीजों की मिलावट की जाती है। अगर आपके घर में भी दूध आता है तो आसान तरीके से पता कर सकते हैं कि वह असली है या नकली। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसका सिंपल तरीका बताया है।

क्या आपके दूध में भी मिला हुआ है पानी

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जिस चीज में मिलावट होती है वो है दूध। ये मिलावट ऐसी होती है कि, इसका पता लगाना मानों नामुमकिन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, गाय के दूध में तकरीबन 87% पानी मिलाया जाता है। इसके अलावा 13% में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स मिलता है। अगर आपको शुद्ध दूध मिल भी रहा है तो उसमें ज्यादा पानी है। इस मिलावट वाले दूध से आपके शरीर को किसी भी प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, फैट और मिनरल्स नहीं मिलते हैं।

कैसे करें चेक

सबसे पहले कांच का एक बड़ा और साफ टुकड़ा या प्लेट लें। एक हाथ से इसे पकड़कर इस पर एक से दो ml दूध डाल दें। अब अगर दूध धीरे-धीरे नीचे आ रहा है और पीछे सफेद धार छोड़ रहा है तो इसका मतलब यह शुद्ध है। अगर दूध तेजी से नीचे आ रहा है और पीछे सफेद धार नहीं बन रही तो इसका मतलब इसमें पानी मिलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *