Parineeti Chopra और Raghav Chadha के सगाई की अंगूठियों की कीमत सुन चौक जाएंगे आप, इस कीमत में आ जाएगा एक शानदार बंगला

हिन्दी सिनेमा की एक्ट्रेस Parineeti Chopra और ‘आप’ पार्टी नेता Raghav Chadha के प्यार की सुर्खियां काफी समय से सामने आ रही थी। लेकिन कल…

Raghav Chadha and Parineeti Chopra | Sach Bedhadak

हिन्दी सिनेमा की एक्ट्रेस Parineeti Chopra और ‘आप’ पार्टी नेता Raghav Chadha के प्यार की सुर्खियां काफी समय से सामने आ रही थी। लेकिन कल यानी 13 मई को दोनों ने एंगेजमेंट कर अपने प्यार पर मौहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर Raghav Chadha के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं। वहीं उन्होंने रिंग्स भी फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि, इतनी खूबसूरत दिखने वाली रिंग्स की कीमत आखिर क्या होगी।

लाखों में हैं Parineeti Chopra और Raghav Chadha की रिंग्स

Parineeti Chopra ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की रिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए बेहद सुंदर तस्वीर शेयर की है। वहीं बात दोनों की अंगूठियों की कीमत की करें तो ये जानकर आप काफी चौक जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो Raghav Chadha की अंगूठी की कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं बात Parineeti Chopra की रिंग की करें तो उनकी रिंग के प्राईस में एक आलीशान बंगला आ सकता है। एक्ट्रेस की रिंग करीब 80 से 90 लाख रुपए की है।

दोनों लग रहे थे खूबसूरत

अपनी सगाई में दोनों ने ही पेस्टल कलर पहना था। जहां Parineeti Chopra ने पेस्टल पीच कलर का सूट पहना था। वहीं Raghav Chadha ने आईवरी व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों ने सिख धर्म के हिसाब से सगाई की। जिसके बाद वो मीडिया से भी मिलने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *