इन 9 एक्ट्रेस ने सहा सौतन का दर्द, पति के साथ दूसरी औरत को देख खोल उठता है पत्नी का खून

टीवी सीरियल्स में इन 9 एक्ट्रेस को सहना पड़ा अपनी सौतन का दर्द। जबकि भारतीय महिलाएं अपनी पति के साथ दूसरी औरत को देख ले तो उनका खून खौल उठता है।

priyanka chahar choudhary | Sach Bedhadak

मुंबई। टीवी सीरियल्स में अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलती है। कुछ सीरियल्स में सास-बहू के झगड़े तो किसी में कॉलेज वाला प्यार दिखाकर खुश कर दिया जाता है। लेकिन फिलहाल कुछ ऐसे सीरियल्स चल रहे हैं, जिसमें सौतन वाला एंगल काफी ट्रेंड कर रहा है। कई ऐसे सीरियल्स हैं जिसमें एक्ट्रेसेस को सौतन का दर्द महसूस करना पड़ता है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर सुंबुल तौकीर खान तक का नाम शामिल हैं, जिन्हें सीरियल्स में यह दर्द झेलना पड़ा है।

दिल से दिल तक

टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक में’ रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन नजर आई थीं। रश्मि लीड रोल में थीं तो जैस्मिन ने एक्ट्रेस की लाइफ में सौतन बनकर एंट्री मारी थी।

यह खबर भी पढ़ें:-सुशांत की बहन ने किया Rhea Chakraborty के कमबैक पर कमेंट, इस्तेमाल किए आपत्तिजनक शब्द

दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल की कहानी भी कुछ तरह की थी। अनिता हस्सनंदनी और दिव्यंका का रिश्ता सौतन वाला था।

सुंबुल तौकीर खान

सीरियल ‘इमली’ में भी सौतन वाला ट्रैक काफी लंबा चला है। इस सीरियल में सुंबुल तौकीर खान और मयूरी देशमुख नजर आईं। दोनों बहनों के रोल में थी, लेकिन सीरियल में दोनों ही एक आदमी की पत्नी होती हैं।

रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली सीरियल अनुपमा से इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस को सीरियल में मदालसा शर्मा के रूप में सौतन मिली। अनुपमा की कहानी भी इसी एंगल पर आधारित है।

आयशा सिंह

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी सई, विराट और पत्रलेखा के लव ट्राइ एंगल पर आधारित है। सीरियल में आयशा सिंह सई के रोल में हैं जो विराट की पत्नी है। लेकिन उसे भी सौतन का सामना करना पड़ा है।

अनिता हस्सनंदनी

अनिता हस्सनंदनी कई सीरियल में नजर आई हैं। सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में अनिता के साथ उर्वशी ढोलकिया नजर आईं। दोनों ही दोस्त होने के साथ एक दूसरे की सौतन भी बनी।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के गैंगस्टर ने दी Salman Khan को धमकी, कहा ’30 तारीख को जान से मार दूंगा’

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी को सीरियल ‘उडारिया’ में काफी पसंद किया गया। प्रियंका तेजो के रोल में दर्शकों के दिलो पर छा गई थीं। लेकिन इस सीरियल में तेजो की सौतन उसकी बहन ही होती है।

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो सीरियल बालिका वधू में नजर आई थीं। इस सीरियल में प्रत्युषा के पति के रोल में शशांक व्यास नजर आए थे, जो दूसरी शादी कर लेते हैं।

आंचल साहू

आंचल साहू इन दिनों सीरियल परिणीति में नजर आ रही हैं और उनके किरदार का नाम भी परिणीति है। सीरियल में आंचल की दोस्त ही उसकी सौतन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *