शाहरुख पर भारी पड़े सनी देओल, ‘जवान’ नहीं तोड़ पाई ‘गदर 2’ का यह रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ एक ऐसी मूवी है जिसके हिंदी वर्जन ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन तक 30 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है। लेकिन शाहरुख खान की जवान यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

Jawan | Sach Bedhadak

शिवराज गुर्जर। शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर मूवी जवान आते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन कर छा गई। हिंदी में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनने के साथ ही फास्टेस्ट कलेक्शन सहित कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस सबके बावजूद वो गदर का लगातार छह दिन तक हर रोज 30 करोड़ या उससे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। गदर एक मात्र ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसने रिलीज होने से लगातार छह दिन तक रोजाना 30 करोड़ से अधिक की कमाई की। गौरतलब है कि सनी देओल स्टारर गदर 2 सिर्फ हिंदी भाषा में ही रिलीज की गई थी।

कलेक्शन का यह रिकॉर्ड भी उसने हिंदी में ही बनाया। बात करें जवान की तो यह हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। इसके बावजूद शाहरुख खान की फिल्म जवान इंडिया में तीनों वर्जन के कलेक्शन को मिलाकर भी गदर का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। हालांकि, छह दिन की टोटल कमाई की तुलना करें तो शाहरुख खान की फिल्म जवान का कलेक्शन सनी की गदर 2 से बहुत ज्यादा है।

यह खबर भी पढ़ें:-मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन ने मटकाएं नैना, अदाएं देख फैंस बोले – 18 बरस की लग रही हो

टोटल कलेक्शन में जवान भारी

छह दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो गदर 2 पर जवान बहुत भारी पड़ी है। शाहरुख खान की मूवी ने सनी की फिल्म से इस पीरियड में 83 करोड़ 73 लाख रुपए अधिक कमाए हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार गदर 2 ने इंडिया में 6 दिन में 261 करोड़ 35 लाख रुपए की नेट कमाई की थी, जबकि जवान का कलेक्शन 345 करोड़ 8 लाख का रहा था। जवान की इस कमाई में हिंदी में 306 करोड़ 58 लाख, तमिल में 22 करोड़ 06 लाख और तेलुगू में 16 करोड़ 44 लाख रुपए का कलेकक्शन शामिल है।

पांचवें दिन से पिछड़ी जवान

जवान रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसने कलेक्शन में कई रिकॉर्ड भी तोड़े। यह सिलसिला चार दिन तक चला, पांचवें दिन के कलेक्शन में यह सनी की गदर 2 से पिछड़ गई। सेकनिल्क के अनुसार गदर 2 ने पांचवें दिन 55 करोड़ 40 लाख रुपए का नेट कलेक्शन इंडिया में हिंदी में किया था, जबकि जवान के वल 30 करोड़ 50 लाख रुपए ही कमा पाई।

यह खबर भी पढ़ें:-पहले रोमांस, फिर शादी और बाद में तलाक का दर्द… अब अतीत भुलाकर सुकून की जिंदगी जी रही हैं ये 7

शाहरुख खान की मूवी के तीनों वर्जन का छठे दिन का कलेक्शन भी 32 करोड़ 92 लाख रुपए ही रहा। यह भी गदर 2 से काफी कम था। छठे दिन भी यही हाल रहा। गदर 2 भारी ही रही। सनी की इस फिल्म ने इस दिन 32 करोड़ 37 लाख रुपए का नेट कलेक्शन इंडिया में हिंदी में किया, जबकि जवान 24 करोड़ ही कमा पाई। तीनों ही वर्जन का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 26 करोड़ रुपए ही रहा।

पठान से भी रही पीछे

लगातार छह दिन तक 30 करोड़ या उससे ज्यादा का कलेक्शन करने के मामले में तो शाहरुख खान की जवान उनकी पिछली फिल्म पठान से भी पीछे रह गई। जवान जहां चार दिन तक ही यह सिलसिला बरकरार रख पाई, वहीं पठान पांच दिन तक डटी रही। छठे दिन गदर 2 पठान को क्रॉस कर गई। डे सिक्स पर पठान का हिंदी में नेट कलेक्शन 25 करोड़ 50 लाख तथा इंडिया में 26 करोड़ 50 लाख था, जबकि गदर ने इस दिन 32 करोड़ 37 लाख रुपए कमाए थे।