वैक्सीन बनाने का संघर्ष, विवेक अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म से उजागर होगी कई कहानियां

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

sb 2 2023 09 12T195826.691 | Sach Bedhadak

The Vaccine War Trailer Out: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उनकी ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। ‘भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म’ ‘द वैक्सीन वॉर’ के ट्रेलर में वैक्सीन के विकास के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में कई कई कहानियों को भी उजागर किया गया है।

ये एक्टर होंगे मुख्य भूमिका में

इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

फिल्म का पहला गाना आया सामने

ट्रेलर में कोरोना काल में वैक्सीन बनाने के पीछे के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण पल्लवी जोशी ने किया है। उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी निर्माण किया था। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने दुनिया के कोने-कोने में फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विदेश में स्क्रीनिंग के अलावा, फिल्म निर्माता ने टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म का पहला गाना ‘सृष्टि से पहले’ लॉन्च किया।

फिल्म 28 सितंबर को होगी रिलीज

आपको बता दें कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में आए थे। उनकी इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म हिट रही।

फिल्म ने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की। इसके बाद हाल ही में उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘द कश्मीर फाइल्स- अनरिपोर्टेड’ भी रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया और अब उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ 28 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है।