नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’, 78 साल की उम्र में Gufi Paintal का हुआ निधन

ये साल टीवी इंडस्ट्री के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं चल रहा है। साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक सितारे दुनिया को…

Gufi Paintal | Sach Bedhadak

ये साल टीवी इंडस्ट्री के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं चल रहा है। साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक सितारे दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। हाल ही में जहां वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर आई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि, महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर Gufi Paintal का भी निधन हो गया है। इस खबर से मानों पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई है। आपको बता दें कि, Gufi Paintal कई दिनों से बीमार थे। एक्टर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आज सुबह 9 बजे के करीब उनका निधन हो गाया।

10 दिन से थे बीमार

Gufi Paintal पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि 2 दिन से उनकी तबियत में सुधार हो रहा था लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा।

टीवी पर कमाया था खूब नाम

Gufi Paintal ने अपने करियर में टीवी में काफी काम किया है। उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *