Jawan: बड़े पर्दे पर किंग खान का फिर धमाका, पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड, भारत से लेकर दुनिया भर में चला जादू!

Jawan Box Office Collection Day 1 : ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की स्टारर फिल्म ‘जवान’ (Jawan) जन्माष्टमी यानी 7 सितंबर 2023 को…

shaharukh 01 | Sach Bedhadak

Jawan Box Office Collection Day 1 : ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की स्टारर फिल्म ‘जवान’ (Jawan) जन्माष्टमी यानी 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है और इसके साथ शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने अपनी फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते है कि जवान ने पहले दिन कितने करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:Jawan Girl Gang: इन 5 लड़कियों ने शाहरुख के दम पर ‘जवान’ में मचाया कोहराम

जवान ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान की जवान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने हिंदी बेल्ट से 65 करोड़ और तमिल से 5 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि पहले दिन शाहरुख खान की पठान ने 57 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, जबकि दूसरे दिन कमाई 70.50 करोड़ रुपए थी।

वहीं 5वें दिन भी पठान ने बंपर 60.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। उम्मीद है कि पठान की तरह जवान भी वीकेंड में प्रतिदिन का कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है।

बॉलीवुड के किंग है शाहरुख खान

बता दें कि आमिर खान पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार थे जिनकी फिल्म को 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग की थी। उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (2018) ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। उसके बाद यह कमाल ऋतिक रोशन ने ‘वॉर’ (2019) में किया और पहले दिन फिल्म की कमाई 53.35 करोड़ रही थी।

इसी साल शाहरुख की पठान ने पहली बार 50 करोड़ की ओपनिंग वाले क्लब में एंट्री मारी थी। अब ‘जवान’ के साथ शाहरुख बॉलीवुड ही नहीं अकेले इंडियन सुपरस्टार हैं जिनकी 2 फिल्मों ने हिंदी में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की है।

jawan 01 1 | Sach Bedhadak

जानिए फिल्म की कहानी

फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान डबल रोल में दिखाई आ रहे है और एक किरदार का नाम विक्रम राठौर। इस मूवी में दीपिका पादुकोण विक्रम की वाइफ हैं तो आजाद की मां। वहीं नयनतारा ने फिल्म में एक कॉप का रोल निभाया है और साथ आजाद की पत्नी भी बनी हैं। फिल्म का डायलॉग्स, एक्शन सीन्स और सिनेमैटोग्राफी काफी तगड़ी है जबकि स्क्रिप्ट पर और मेहनत की जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *