Animal Box Office: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने पीट दिया है डंका, गुरुवार को भी गरज उठी फिल्म

Animal Box Office Collection : रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने वीक डेज गुरुवार को भी की तोबड़तोड़ कमाई। आइए जानते हैं फिल्म की 7 दिनों की कमाई का हाल इंडिया और विदेश में क्या रहा है।

animal box office collection | Sach Bedhadak

Animal Box Office Collection : रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटते हुए बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही तहलका मचा रखा है। वीक डेज के बावजूद एनिमल तगड़ी कमाई कर रही है। रणबीर की फिल्म ने पहले 7 दिन में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं विदेशों में यह फिल्म खूब कमाई कर रही है। ये फिल्म रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी सबसे तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

‘एनिमल’ ने गुरुवार को वीक डेज होने के बावजूद 25.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे 63.8 करोड़ तो रविवार को 71.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म अब तक पहले सात दिन में कुल मिलाकर 338.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-रणबीर कपूर के खूब खराबे के बाद अब आलिया तोड़ती दिखेंगी हडि्डयां, आ रही है ये धांसू फिल्म

7 दिन में पार किया 550 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म पहले 7 दिनों में ही 550 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं विदेशों में कमाई की बात करें तो यह अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

बाप और बेटे की इमोशनल कहानी है एनिमल

अर्जुन रेड्‌डी और कबीर सिंह जैसी फिल्म बना चुके संदीप रेड्‌डी वांगा की एनिमल तीसरी फिल्म है। इस फिल्म ने उनकी सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़े को पार कर सबसे आगे निकल गई है। इस फिल्म में संदीप रेड्‌डी वांगा एक बाप और बेटे के इमोशनल कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर ने पिता और रणबीर कपूर ने बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म में इमोशंस और क्रूर दोनों ही तरह के किरदार नजर आते हैं। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनकी वाइफ की भूमिका में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Animal Day 6 Box Office Collection: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है ‘एनिमल’, 6 दिन में कमा डाले 300