Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई में शामिल होने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

इन दिनों Parineeti Chopra और Raghav Chadha के रिश्तों को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों आज यानी…

Parineeti Chopra और Raghav Chadha | Sach Bedhadak

इन दिनों Parineeti Chopra और Raghav Chadha के रिश्तों को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों आज यानी 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। इस इवेंट में दोनों परिवारों से काफी कम लोग शामिल होंने। वहीं इस एंगेजमेंट में शामिल होने के लिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दिल्ली में एंगेजमेंट करने वाले हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी आज दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई अटेंड करेंगी प्रियंका

Parineeti Chopra प्रियंका की कजिन हैं। एक्ट्रेस Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई अटेंड करने के लिए प्रियंका आज दिल्ली आ चुकी है। दरअसल, प्रियंका को कुछ देर पहले लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है. अब, एक्ट्रेस को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया है।

दिल्ली में होनी है एंगेजमेंट

ये बात तो सबको पता है कि, कपल ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है। लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि, आज 13 मई, 2023 के दिन, नई दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउज में सगाई करने वाले हैं जहां काफी तैयारियां भी चल रही हैं. कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने वाली हैं और राघव चड्ढा का आउटफिट डिजाइनर और उनके मामा पवन सचदेवा डिजाइन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *