नहीं रहीं रोमांस किंग यश चोपड़ा की पत्नी Pamela Chopra, 85 साल की उम्र में हुआ निधन

हिन्दी सिनेमा को रोमांस की एक नई परिभाषा देने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी Pamela Chopra का 85 साल की उम्र में निधन हो…

Pamela Chopra | Sach Bedhadak

हिन्दी सिनेमा को रोमांस की एक नई परिभाषा देने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी Pamela Chopra का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 20 अप्रैल की सुबह अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि, पामेला चोपड़ा ने यश राज बैनर्स तले एक लेखक, ड्रेस डिजाइनर और सह-निर्माता के तौर पर काम किया है। उनके निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अब सोशल मीडिया पर फैंस परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

फिल्मों से कमाई Pamela Chopra ने पहचान

Pamela Chopra एक प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। सिनेमा जगत में पामेला का काफी योगदान रहा है। कुछ हफ़्ते पहले, पामेल को YRF पर द रोमैंटिक्स नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में देखा गया था जिसमें उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा के सफर के बारे में बताया था। इसमें पामेला ने ये भी बताया था कि, कैसे यश राज चोपड़ा अपने सारे अहम फैसलों में उनकी राय लिया करते थे।

Rani Mukherji और Pamela Chopra में था खूब प्यार

Rani Mukherji और Pamela Chopra का रिश्ता बेहद खास था। दोनों की जब भी साथ में तस्वीरें आती थी तो उन दोनों के बीच में प्यार अलग ही झलकता था। फिलहाल पामेला के निधन पर परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने भी अपनी मां पामेल के निधन पर रिएक्ट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *