Shahrukh Khan को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान, गुस्साएं फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

Shahrukh Khan : सुपरस्टार शाहरुख खान को चाहने वालो की संख्या करोड़ों में है, उनके फैंस दुनिया के कोने-कोने में फैले हुए हैं। वो बॉलीवुड…

shaharukh | Sach Bedhadak

Shahrukh Khan : सुपरस्टार शाहरुख खान को चाहने वालो की संख्या करोड़ों में है, उनके फैंस दुनिया के कोने-कोने में फैले हुए हैं। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल से राज कर रहे है, वह अपनी अच्छी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गुड लुक्स और रोमांटिक अंदाज से भी फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उनके चाहने वाले फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री बलोन ने किंग खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद शाहरुख खान के फैंस पाकिस्तानी अभिनेत्री की जमकर क्लास लगा दी है।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से नयनतारा का लुक हुआ लीक, जानें वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई

shaharukh khan | Sach Bedhadak

पाकिस्तानी अभिनेत्री बोली- शाहरुख खान को कुछ नहीं आता है

बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर शो ‘हद करदी’ में शाहरुख खान को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने शाहरुख खान एक्टिंग स्किल्स और उनके लुक्स पर कमेंट किया है। जिसके कारण शाहरुख खान के फैंस गुस्सा हो गए है। महनूर बलोच ने एक इंटरव्यू में कहा है कि शाहरुख खान को कुछ भी एक्टिंग नहीं आती है। वो एक अच्छे बिजनेसमैन हैं और उन्हें पता है खुद को मार्केट में कैसे उतारना है। ऐसा भी हो सकता है कि उनके फैंस मेरी बात से सहमत नहीं हो। उनका स्वभाव अच्छा है, उन्हें पता है कि खुद की मार्केटिंग किस तरह करनी है।

mahnoor baloch | Sach Bedhadak

पैरामीटर में सेट नहीं होते शाह रुख- महनूर बलोच
पाकिस्तानी अभिनेत्री सिर्फ यहीं पर नहीं रुकी, उन्होंने शाहरुख के हेयरस्टाइल और लुक्स पर भी बयान दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि शाहरुख खान की पर्सनैलिटी अच्छी है, लेकिन वो सुंदरता के पैरामीटर के मुताबिक फिट नहीं बैठते है।

महनूर बलोच पर भड़के शाहरुख खान के फैंस
पाकिस्तानी अभिनेत्री का शाहरुख खान पर दिया गया ये विवादित बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। जिसके कारण फैंस महनूर बलोच को जमकर ट्रोल कर रहे है। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लॉस लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *