ब्रेकअप की अफवाह, तुम और मैं दोनों…मुंबई की बारिश साथ में भिगे मलाइका-अर्जुन,वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। दोनों ही कलाकार शानदार रहे हैं और जहां भी जाते हैं महफिल में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाते हैं। पिछले कुछ समय से कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अलग हो गए हैं। लेकिन अब इस पर नया अपडेट सामने आया है।

malaika arora and arjun kapoor | Sach Bedhadak

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बी-टाउन में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता हमेशा से एक हॉट टॉपिक रहा है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के करीब आए अपनी शानदार बॉन्डिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। भले ही इस कपल के बीच में 11 साल का एज डिफरेंट है, लेकिन देखकर ऐसा ही लगता है दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

हम पिछले 5 साल से देखते आ रहे हैं कि इन दोनों के दिलों में एक-दूसरे के प्रति कितना प्यार है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आ रही हैं। इस बीच मलाइका और अर्जुन कपूर मुंबई की बारिश एक साथ नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ-साथ नजर आ रहे हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में शानदार म्यूजिक ‘तुम और मैं दोनों’ बज रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-शादी के 8 साल बाद Preity Zinta पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में एक्ट्रेस…रो-रोकर बुरा हाल

कैसे उड़ी ब्रेकअप की अफवाहें

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा अर्जुन कपूर का नाम कुशा कापिला संग जुड़ रहा है। इन सभी के बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। यह वीडिया विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आ रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘जवान’ का गाना ‘Not Ramaiya Vastavaiya’ हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने लिखा, अब करूंगा…ता ता थैया

दोनों जल्दबाजी में है और पैप्स से बचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी अफवाहों पर विराम लगा दी है। दोनों की बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव लग रही है। दोनों ही इस वीडियो में शानदार ट्यूनिंग लग रही है। इसमें मलाइका और अर्जुन ब्लैक कलर के गॉगल्स लगाए नजर आ रहे हैं। मलाइका जहां व्हाइट आउटफिट में हैं, वहीं अर्जुन कपूर कैजुअल पोशाक में नजर आ रहे हैं।

मलाइका और अर्जुन कपूर ने रेनी डे में साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दोनों को साथ में देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। अर्जुन की बात करें तो उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इंडस्ट्री में आने के बाद उनका नाम परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्‌टी संग जुड़ चुका था। वहीं मलाइका की बात करें तो अरबाज खान संग 19 साल साथ बिताने के बाद उन्होंने तलाक लिया और वे पिछले 5 सालों से अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *