शादी के ढाई साल बाद Sana Khan के घर आई खुशखबरी, टीवी चैनल पर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

फिल्मों और रिएलटी शो में अपनी अदाओं से सबको दिवाना बनाने वाली सना खान(Sana Khan) ने साल 2020 में शोबिज छोड़ने का ऐलान किया था।…

sana khan | Sach Bedhadak

फिल्मों और रिएलटी शो में अपनी अदाओं से सबको दिवाना बनाने वाली सना खान(Sana Khan) ने साल 2020 में शोबिज छोड़ने का ऐलान किया था। उनका यूं एक्टिंग करियर को छोड़ना उनके फैंस के लिए काफी बड़ा झटका था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये ऐलान किया था कि, वो अल्लाह की राह पर चलने के लिए शोबिज की दुनिया छोड़ रही हैं। जैसे-जैसे लोग इस बाद को एक्सेप्ट कर रहे थे वहीं, उसी सना ने एक और खबर दी कि उन्होंने मुफ्ती अनस सैयद से निकाह रचा लिया है। उनके फैंस इस बात से बेहद हैरान थे। हालांकि, सना अपने शोहर के साथ सोशल मीडिया पर काफी फोटो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं सना ने हाल ही में अपने चाहने वालों से एक खबर और शेयर की है।

सना(Sana Khan) ने शेयर की खुशखबरी

सना और उनके शोहर अनस सैयद ने एक टीवी चैनल के जरिए इस बात का ऐलान किया है कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आपको बता दे कि, इससे पहले भी सना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिस पर उन्होंने कैप्शन दिया था कि, अल्हम्दुलिल्लाह, आज हम बहुत खुश हैं। ये उमरा किसी कारण से तो हमारे लिए बहुत खास है। इंशाअल्लाह बहुत जल्दी ही हम इसे सभी के साथ शेयर करेंगे। बस अल्लाह इसे और आसान बनाए।’ हालांकि, इस पोस्ट के बाद सना के फऐंस ने ये अनुमान लगा लिया था कि, वो मां बनने वाली हैं।

शादी के ढाई साल बाद आई खुशखबरी

साल 2020 के नवंबर में सना ने अनस सैयद से शादी की थी। अब शादी के ढाई साल बाद सना ये लोगों को इतनी बड़ी खुशखबरी सुनाई है। आपको बता दे कि सना जून में मां बन जाएंगी। दोनों ही अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धर्म के लिए छोड़ा करियर

साल 2019 में सना(Sana Khan)का पॉपुलर डांसर मेलविस लुइस के साथ ब्रेकआप हुआ था। जिसके बाद वो काफी चर्चा में रही थीं। दिल टूटने का असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। 2020 में अचानक उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया जिससे हर कोई शॉक्ड रह गया था। इसके बाद उन्होंने अनस के साथ निकाह किया था। अब वो अपनी शादीशुदा जीवन में बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *