Rituraj Singh Died: ‘अनुपमा’ फेम टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

Rituraj Singh Death News: पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली।

actor rituraj singh | Sach Bedhadak

Rituraj Singh Death News: पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली। ऋतुराज अनुपमा, दीया और बाती हम और हिटलर जैसे पॉपुलर शो में नजर आए थे। उन्होंने ‘लाडो 2’ में बलवंत चौधरी का किरदार भी निभाया था। इन दिनों ऋतुराज ‘अनुपमा’ सीरियल कर रहे थे।

कोटा के रहने वाले थे ऋतुराज

ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोसिया का जन्म कोटा में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई और बहुत कम उम्र में वे अमेरिका चले गए थे। हालांकि, 12 की उम्र वे भारत लौट आए और 1993 में मुंबई आ गए। ऋतुराज ने थिएटर से एक्टिंग की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में काम किया। हाल ही में उन्हें शाहिद कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ में देखा गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखा अक्षय-टाइगर का ब्रोमांस, टाइटल ट्रैक पर आए मजेदार कमेंट

ऋतुराज ने तोल मोल के बोल, तहकीकात, बनेगी अपनी बात, कुटुम्ब, कहानी घर घर की, ज्योति, हिटलर दीदी, दीया और बाती हम, सतरंगी ससुराल, आहट, मेरी आवाज ही पहचान है, त्रिदेवियां, लाडो 2- वीरपुर की मर्दानी, ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल का भी हिस्सा रहे हैं।

वेब सीरीज में भी किया काम

ऋतुराज सिंह ने टीवी के अलावा ओटीटी की दुनिया में काफी नाम कमाया। वह द टेस्ट केस (2017), हे प्रभु (2019), क्रिमिनल जस्टिस (2019), अभय (2019), बंदिश बैंडिट्स (2020), मेड इन हेवन (2022) में भी नजर आ चुके थे। ऋतुराज के काम को काफी पसंद किया गया। वे फिल्मी दुनिया में भी काफी सक्रिय थे। वे बद्रीनाथ की दुलहनिया में वरुण धवन के पिता बने थे। इसके अलावा ऋतुराज सत्यकेव जयते और साउथ मूवी ‘थुनिवू’ में भी नजर आए। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘यारियां 2’ थी।

यह खबर भी पढ़ें:-‘दंगल गर्ल’ सुहानी का 19 साल की उम्र में निधन, सिनेमा में वापसी का था इंतजार