Housefull 5 : Diwali पर रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म ‘हाउसफुल 5’, Box Office पर मचायेंगी तहलका

Housefull 5 : सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी आगामी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।…

akshay kumar | Sach Bedhadak

Housefull 5 : सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी आगामी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की सूचना दी है। यह मूवी हाउसफुल फ्रेंचाइजी को पांचवा पार्ट है, इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट से ही हिस्सा रहे हैं। फिल्म के पांचवे पार्ट में भी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आयेगी। इस मूवी की घोषणा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, पांच गुना पागलपन के लिए तैयार हो जाओ, दीवाली 2024 पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।

Akshay Kumar के फैंस हुए क्रेजी- अब आयेगी असली मजा
अक्षय कुमार के लिए हासउफुल फ्रंचाइजी बहुत सक्सेसफुल रही है। फैंस हाउसफुल की घोषणा से बहुत एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है अब आयेगा असली मजा। वहीं दूसरे यूजर ने कॉमेडी किंग वापस आ गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए है।

Housefull | Sach Bedhadak

यह खबर भी पढ़ें:-‘ना मैं सेक्सी हूं और ना ही मुझमे शर्म है’, जानें बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस ने खुद बारे में क्यों किया ऐसा खुलासा

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी है हाउसफुल 5

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ इसमें कई स्टार कलाकार भी शामिल होंगे। साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और यह दिवाली 2024 के दौरान रिलीज होगी। इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। 25 अक्टूबर 2023 का रिलीज हुई हाउसफुल 4 का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। इस मूवी में अक्षय कुमार टकले के रोल में फैंस का खूब हंसाया था।

अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो ओह माई गॉड कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अभिनेता बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है। इस मूवी में अभिनेता हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ फिर से जुड़े हैं। वह वेदत मराठे वीर दौडले सात के साथ मराठी फिल्म उद्योग में भी अपनी शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *