कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा Karishma Kapoor का नाम, फिर भी नसीब नहीं हुआ सच्चा प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का कई टॉप अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ा। लेकिन उनकी बदनसीबी के चलते उन्हें सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ है।

karishma kapoor | Sach Bedhadak

मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी थीं। इस दौरान उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। लेकिन वह असल जिंदगी में बदनसीब रही हैं। दरअसल, उन्हें सच्ची मोहब्बत नसीब नहीं हो पाई। करिश्मा पूरे 50 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 25 जून, 1973 को मुंबई में हुआ था। फिल्म ‘जिगर’ के दौरान करिश्मा का नाम अजय देवगन के साथ जुड़ा और वो एक-दूजे के करीब आए। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें खूब वायरल हुईं। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

यह खबर भी पढ़ें:-वीकडेज ने ‘आदिपुरुष’ को दिलाई थोड़ी राहत, बढ़ा कलेक्शन, जानें 9वें दिन कितनी कमाई की

गोविंदा के साथ जुड़ा था करिश्मा का नाम

करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी ने भी कई हिट फिल्में दी। दोनों की जोड़ी को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित होते थे। इस दौरान उनके प्यार के चर्चे होने लगे थे कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनिशप में हैं और डेट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ दूनियां बना ली।

गोविंदा के बाद सलमान की हुई एंट्री

गोविंदा के बाद करिश्मा की जिंदगी में सलमान खान की एंट्री हुई। दोनों कई फिल्मों में साथ काम किया। जैसे ही करिश्मा का नाम सलमान खान के साथ जुड़ने लगा दोनों के रास्ते अलग हो गए।

अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खबरें तो यहां तक आई थी कि करिश्मा और अभिषेक की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन यह भी करिश्मा के किस्मत में नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसलिए दोनों की बात शादी तक आते-आते बिगड़ गई।

यह खबर भी पढ़ें:-हनीमून मनाने मनाली की खूबसूरत वादियों में पहुंचे करण देओल और द्रिशा आचार्य, सामने आई तस्वीर हुई वायरल

संजय कपूर की बनीं दुल्हनियां

अभिषेक कपूर के साथ रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा की जिंदगी में संजय कपूर की एंट्री हुई। उन्होंने साल 2023 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। हालांकि, यहां भी करिश्मा की किस्मत धोखा दे गई और उन्होंने संजय कपूर से तलाक ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *