सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्‌टी का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, 11 साल पुराना रिश्ता टूटा!

Ahan Shetty – Taniya Shroff Break Up: सुनील शेट्‌टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्‌टी का अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से हुआ बेक्रअप।

ahan shetty and tania shroff | Sach Bedhadak

Ahan Shetty – Taniya Shroff Break Up: सुनील शेट्‌टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्‌टी फिलहाल अपने किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि 11 साल पुरानी गर्लफ्रेंड से बेक्रअप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर है कि अहान शेट्‌टी का लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के ब्रेकअप को हुए डेढ़ महीना हो गया है। दोनों 11 साल से एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। अहान और तानिया बचपन से एक साथ ही पढ़े हैं और फिर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। लेकिन अब कहा जा रहा है दोनों के रास्ते एक-दूजे से अलग हो चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-प्रभास की ‘सालार’ रिलीज होते ही शाहरुख की ‘डंकी’ हुई फुस्स, जानें दूसरे दिन की कमाई

ब्रेकअप की क्या रही वजह?

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के ब्रेकअप की ना तो असल वजह सामने आई और ना ही दोनों का इस पर कोई रिएक्शन आया है। लेकिन दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। वहीं अहान और तानिया एक साथ स्पॉट भी नहीं हुए हैं। हालांकि, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो किया हुआ है।

कौन अहान की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ?

तानिया श्रॉफ एक फेमस मॉडल है और इंडस्ट्रियल जेदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। वह जानी मानी बिजनेसमैन फैमिली से आती हैं। वहीं, अहान की बात करें तो वह एक्टिंग में डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘तड़प’ में देखा गया था। बता दें तानिया श्रॉफ कई बार सुनील शेट्‌टी के परिवार के साथ भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर भी देखा गया था। सुनील शेट्‌टी भी कई बार तानिया का जिक्र कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह तानिया को अपनी बेटी मानते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-प्रभास की ‘सालार’ ने पहले ही दिन तोड़ दिया शाहरुख की ‘जवान’ का रिकॉर्ड, जानें ओपिनंग डे का कलेक्शन