शादी के 5 साल बाद गौतम और पंखुड़ी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी में से एक हैं गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी। कुछ समय पहले ही कपल ने अनाउंस किया था कि, वो…

entertainment 1 scaled | Sach Bedhadak

छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी में से एक हैं गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी। कुछ समय पहले ही कपल ने अनाउंस किया था कि, वो जल्द ही जड़वा बच्चों के मां-बाप बनने वाले हैं। अब हाल ही में कपल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है। आपको बता दें कि, शादी के 5 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। सके बाद से तमाम सेलेब्स और फैंस पंखुड़ी और गौतम को दो नए नन्हे मेहमान आने की खुशी में खूब बधाइयां दे रहा हैं।

घर आई दो नन्हीं खुशियां

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। इस बात की जानकारी कपल ने 26 जुलाई को अपने सोशल मीडिया पर दी है। कपल ने पहली बार पेरेंट्स बनने की खुशी भी अपने नोट में लिखा है, “ “दो से ब्लेस हुए हैं। हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। 25 जुलाई 2023 को आए. दिल खुशी और ग्रेटिट्यूड से भर गया। हम खुशी से चार लोगों के परिवार की अपनी जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट करते हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। गौतम और पंखुड़ी।”

फैंस और सेलेब्स दे रहे हैं बधाई

इस पोस्ट के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने न्यू पेरेंट्स बने पंखुड़ी और गौतम को बधाई दी है। देवोलीना भट्टाचार्य ने लिखा, “बधाई हो गौतम और पंखुड़ी” वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने पोस्ट पर कमेंट किया, “मुबारक”। आमिर अली ने लिखा, “बधाई हो मम्मा और पापा” अमित टंडन, विवेक दहिया, रोहन शाह सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी गौतम और पंखुड़ी को हार्दिक बधाई दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *