3000 के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, बढ़ेगा भाव

टाटा ग्रुप का शेयर टाइटन (Titan) ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हालांकि पिछले 18 महीनों मे लगभग 15 फीसदी…

titan | Sach Bedhadak

टाटा ग्रुप का शेयर टाइटन (Titan) ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हालांकि पिछले 18 महीनों मे लगभग 15 फीसदी गिरावट के बाद लाइफ टाइम हाई प्राइस पर जाने की तैयारी है। हालांकि इस शेयर में लगातार सुधार देखा जा रहा है। पिछले एक महीनें में इस शेयर में 5.85 फीसदी की तेजी आई है। 26 अप्रैल 2023 को यह शेयर 0.33% तेजी के साथ 2,641.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:- 1 साल में 526.70% का रिटर्न, कंपनी ने किया बोनस शेयर बांटने का फैसला

titan 01 | Sach Bedhadak

3000 रुपए के पार जाएगे टाटा ग्रुप का शेयर
ICICI Securities ने कहा, उम्मीद है कि टाइटन का शेयर की कीमत लाइफ टाइम हाई के करीब पहुंचेगी और अगले कुछ महीनों में 3000 के पार पहुंच जायेगा। शेयर की कीमत जुलाई-अक्टूबर 2022 की रैली में पिछले छह महीनों में सिर्फ 50% की तेजी आई है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने 172.40% फीसदी का तकड़ा रिटर्न दिया है।

image 103 | Sach Bedhadak

जानिए टाइटन के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री
इस कंपनी के शेयर में पिछले पांच दिन में 1.11% की तेजी आई है। एक महीने में यह शेयर 5.86% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले 6 महीनों में टाइटन के शेयर में 2.51% की गिरावट दर्ज की गई है। एक साल में इस शेयर 3.41% का तकड़ा रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 2,791.00 रुपए प्रति शेयर है और सबसे लो लेवल 1,825.05 रुपए है। इस कंपनी का मार्केट कैप 233421.18 करोड़ रुपए है।

image 102 | Sach Bedhadak

निवेशक बने करोड़पति
टाइटन के शेयर ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। बता दें कि 4 जुलाई 2003 को इस शेयर की कीमत सिर्फ 3.37 पैसे प्रति शेयर थी, जो 26 अप्रैल 2023 को बढकर 2,637.85 पर पहुंच गया है। इस अवधि के दौरान इस शेयर ने निवेशकों की रकम को 783 गुणा बढ़ा दिया है। अगर कोई निवेशक 20 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपए का निवेश करता तो आज वह 7.82 करोड़ का मालिक होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *