गहलोत सरकार की बड़ी घोषणा, सिर्फ 500 रुपए में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर

राजस्थान सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक जनसभा को…

image 2022 12 20T123646.309 | Sach Bedhadak

राजस्थान सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चुने गए गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को हर वर्ष 12 सिलेंडर 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से दिए जाएंगे। यह घोषणा कब से लागू होगी, इसके लिए भी उन्होंने टाइम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष 1 अप्रैल से इस घोषणा को अमल करना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1040 रुपए प्रति सिलेंडर है। सिलेंडर की रेट घटाने के लिए सरकार अगले महीने आने वाले राजस्थान के बजट में इसके लिए प्रावधान रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता पर बढ़ती महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट भी बांटे जाएंगे।

image 2022 12 20T123418.734 1 | Sach Bedhadak

पीएम उज्जवला योजना का भी किया उल्लेख

गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी गरीबों को उज्जवला योजना के तहत नया चूल्हा और एलपीजी कनेक्शन तो देते हैं लेकिन सिलेंडर खाली छोड देते हैं। अब उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को पूरे साल में कुल 12 सिलेंडर केवल 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार बजट में आवश्यक राशि भी आवंटित करेगी।

image 2022 12 20T123541.032 | Sach Bedhadak

पीएम मोदी ने शुरू की थी उज्जवला योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना गरीब लोगों और किसानों के लिए शुरू की थी। उन्होंने योजना लागू करते हुए कहा था कि इससे देश के प्रत्येक गरीब परिवार को धुंआमुक्त वातावरण में खाना बनाने की सुविधा मिलेगी। योजना में शुरू में निशुल्क तथा बहुत कम दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए थे। परन्तु बाद में गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *