PM Kisan Samman Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, 31 दिसंबर से पहले करना होगा यह काम

PM Kisan Samman Yojana के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। योजना के सभी लाभार्थियों के लिए अपना e-KYC वेरिफिकेशन करवाने की आखिरी तारीख…

PM Kisan Samman Yojana

PM Kisan Samman Yojana के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। योजना के सभी लाभार्थियों के लिए अपना e-KYC वेरिफिकेशन करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

किसानों को नहीं मिल पाएगी PM Kisan Yojana की 13वीं किस्त

मोदी सरकार के ताजा आदेशों के अनुसार ई-केवाईसी वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। जो भी किसान ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें योजना की 13वीं किस्त का पैसा नहीं दिया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में पिछले वर्ष ही आदेश जारी कर दिए थे। तब कहा गया था कि योजना की 11वीं किस्त का पैसा केवल ई-केवाईसी करवाने वाले किसानों को ही दिया जाएगा। परन्तु समय पर सभी लाभार्थियों का वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण इस सीमा को बढ़ाकर मई 2022 कर दिया गया था।

इसके बाद भी काफी संख्यां में किसान कई कारणों से ऐसा नहीं कर सके। इस स्थिति में सरकार ने किसानों को एक और मौका देते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दिया था। इस तरह अब बढ़त-बढ़ते यह तारीख 31 दिसंबर 2022 तक आ गई है। अब भी वेरिफिकेशन नहीं करवाने वाले किसानों को दी जाने वाली 13वीं किस्त का पैसा रोक लिया जाएगा।

क्या फायदे है PM Kisan Samman Yojana के

इस योजना में किसानों को आर्थइक मदद के रूप में वर्ष में 2000 रुपए की तीन किस्तें यानि हर वर्ष 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में ही ट्रांसफर की जाती है। देश भर में लाखों गरीब किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं। अभी तक सभी पात्र किसानों को योजना की कुल 12 किस्तें दी जा चुकी है। अब जनवरी 2023 तक योजना की 13वीं किस्त का पैसा दिया जाना है।

PM Kisan Samman Yojana, PM Kisan Yojana, Govt Scheme, e-KYC verification process,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *