LPG Cylinder की कीमतों में लगी आग, घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए तो कॉमर्शियल 350 रुपए हुआ महंगा

LPG Cylinder Price: घरेलू और कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर ओर महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए तो कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 350 रुए महंगा हो गया है।

lpg cylinder price | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। होली से ठीक पहले आम आदमी पर फिर से महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ा दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू एलपीजी के सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 1,103 रुपए में मिलेगा। वहीं, कॉमर्शियल एलपीजी के दामों में एक साथ 350 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में अब 19.2 किलोग्राम का कॉमर्शियल LPG Cylinder 2,119.50 रुपए में मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-BPCL Stock: इस कंपनी ने अपने निवेशकों को दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 लाख के बना दिए 3 करोड़ रुपए

वहीं राजस्थान में अब घरेलू गैंस सिलेंडर 1,106 रुपए में मिलेगा। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो घरेलू गैस सिलेंडर 1,140 रुपए में मिलेगा। दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं क्योंकि वे वेल्यू एडेड टैक्स (VAT) के साथ-साथ परिवहन शुल्क पर निर्भर करता है। इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने नए साल के मौके पर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए थे।

पिछले 5 साल में बढ़ी रसोई गैस के 45% कीमत

पिछले कुछ सालों गैस सिलेंडर के दाम लगातार तेजी से बढ़े हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच LPG की कीमतों में 58 बार बदलाव हुआ है। इससे LPG सिलेंडर की कीमत 45 प्रतिशत की बढ़त हुई है। अप्रैल, 2017 में LPG सिलेंडर की कीमत 723 रुपए थी और जुलाई 2022 में तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपए हो गई।

यह खबर भी पढ़ें:-बिजनेसमैन के पी सिंह को 91 साल की उम्र में हुआ प्यार, पत्नी के जाने के बाद अकेले थे, अब मिली नई पार्टनर

केंद्र सरकार ने बजट के दौरान संसद में कहा था कि वह गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने को तैयार है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा में बताया था कि सरकार कुल घरेलू जरूरता का 60 फीसदी गैस आयात करती है। उन्होंने कहा था कि मौजूदा सब्सिडी 200 रुपए है। यह सब्सिडी कर दाताओं का पैसा है जो सबसे कमजोर है, हम हमेशा मदद के लिए तैयार हैं अगर इसे इस सदन और माननीय प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया जाए यह आदर्श होगा यदि अंतराष्ट्रीय या सऊदी अनुबंध मूल्य 750 डॉलर से और नीचे आ सकता है। इससे घरेलू LPG को ओर भी किफायती दामों पर बेचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *