अंबानी-अडानी भी कुछ नहीं, यह है कलयुग का कुबेर…38 प्लेन, 300 कार, 52 बोट, 92 करोड़ के हीरे, अकूत धन-दौलत?

दुनिया में रईसों की कोई कमी नहीं है। लोगों के पास एक से बढ़कर धन खजाने भरे पड़े हैं। भारत के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी का डंका विश्वभर में बजता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रईस से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिनके सामने अंबानी और अडाणी भी पैसे और प्रोपर्टी के मामले में कहीं भी नहीं टिकते हैं।

thailand king maha vajiralongkorn luxary life | Sach Bedhadak

दुनिया में रईसों की कोई कमी नहीं है। लोगों के पास एक से बढ़कर धन खजाने भरे पड़े हैं। भारत के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी का डंका विश्वभर में बजता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रईस से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिनके सामने अंबानी और अडाणी भी पैसे और प्रोपर्टी के मामले में कहीं भी नहीं टिकते हैं। वो हैं थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न। इस राज के पास अकूत धन-दौलत, 38 प्लेन, 300 कार, 52 वोट और दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा हीरा भी है। राजा ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं कि उकनी शान-शौकत देखकर लोग दंग रह जाते हैं। आइए जानते हैं विस्तार वो कितने करोड़ रुपए की प्रोपर्टी के मालिक हैं।

थाइलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न के पास थाईलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक सियाम कमर्शियल बैंक में 23 फीसदी हिस्सेदारी है। सियाम सीमेंट ग्रुप में 33.3 फीसदी हिस्सेदारी भी उन्हीं के पास है। थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की जिंदगी ऐसी है, जैसी आपने किताबों में पढ़ी होगी। उनकी राजसी ठाठ-बाट ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-अरबपतियों में अडाणी का रुतबा घटा, अंबानी 13वें स्थान पर लुढ़के, 2.8 अरब डॉलर गंवाकर भी मस्क टॉप

अनगिनत कारें और हजारों एकड़ जमीन

किंग रामा के पास हजारों एकड़ जमीन हैं। अनगिनत कारें हैं, वहीं जहाजों की लंबी कतारे हैं। उनकी संपत्ति के सामने दुनिया के बड़े-बड़े धनकुबेर फेल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाईलैंड के शाही परिवार की संपत्ति 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 3.2 लाख करोड़ से भी ज्यादा है।

thailand king maha vajiralongkorn luxary life 1 | Sach Bedhadak

पूरे थाइलैंड में फैली हैं संपत्तियां

राजा महा वजिरालोंगकोर्न के कितनी संपत्ति है ये उनको खुद को भी अच्छे से पता नहीं है। लेकिन पूरे थाइलैंड में उनकी संपत्तियां फैली है। किंग रामा की जमीनों पर मॉल, होटल समेत कई सरकारी इमारतें हैं। किंग महा वजिरालोंगकोर्न ने पास थाइलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक, सियाम कमर्शियल बैंक में 23 फीसदी हिस्सेदारी है। वह देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह, सियाम सीमेंट ग्रुप में 33.3 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं।

thailand king maha vajiralongkorn luxary life 2 | Sach Bedhadak

मुकुट में लगा है दुनिया का सबसे बड़ा हीरा

थाईलैंड के राजा के मुकुट के रत्नों में दुनिया का सबसे बड़ा 545.67 कैरेट का भूरा हीरा लगा है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा हीरा कहते हैं। डायमंड अथॉरिटी ने इसकी कीमत 98 करोड़ रुपए तक आंकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-बिना गारंटी के 10 लाख का लोन, जानिए क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ऐसे करें अप्लाई

21 हेलीकॉप्टर, 38 प्लेन के मालिक हैं थाईलैंड केकिंग

फाइनेशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के किंग के पास 21 हेलीकॉप्ट, समेत 38 विमान हैं। इसमें बोइंग, एयरबस विमान और सुखोई सुपरजेट शामिल हैं। इन विमानों के रखरखाव पर वह सालाना 524 करोड़ रुपए खर्च करता है। किंग के पास कारों का भी एक बड़ा बेड़ा है, जिसमें लिमोजिन, मर्सिडीज बेंज समेत 300 से ज्यादा महंगी कारें शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास 52 नाव हैं जिन पर सोने की नक्काशी की गई है।

Maha Vajiralongkorn | Sach Bedhadak

हजारों वर्ग फुट में फैला है महल

थाईलैंड के महाराजा वजिरालोंगकोर्न का महल 23,51,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह 1782 में बनाया गया था। लेकिन राजा राम एक्स शाही महल में नहीं रहते हैं। यहां पर कई सरकारी कार्यालय और संग्राहलय हैं।