Flipkart Pay Later: बिना 1 रुपया दिए फ्लिपकार्ट से करें ₹1,00,000 की शापिंग, ये हैं शानदार ऑफर

Flipkart Pay Later ऑफर के तहत यूजर बिना कोई पेमेंट किए 1 लाख रुपए तक की खरीदारी कर सकते हैं।

Flipkart Pay Later terms & conditions

Flipkart अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर को Flipkart Pay Later कहा जा रहा है। ऑफर के तहत यूजर बिना कोई पेमेंट किए एक लाख रुपए तक की खरीदारी कर सकते हैं। इस खरीदारी में छोटे से छोटे आइटम से लेकर महंगे लैपटॉप तक सब कुछ खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ कागजी कार्यवाही करने की भी जरूरत नहीं है।

Flipkart Pay Later स्कीम के तहत ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अपने ग्राहकों को ऑप्शन दे रहा है कि वे बिना पैसा दिए खरीदारी कर सकते हैं। पैसे का पेमेंट बाद में किया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्कीम में 500 रुपए की प्राइस का ऑफर भी अलग से मिल रहा है। पे लेटर का अर्थ है कि आपको अभी पेमेंट नहीं करना बल्कि बाद में करना होगा और इसके लिए आपको कोई एडिशनल चार्ज भी नहीं देना है।

यह भी पढ़ें: Old coin sell ऐसे सिक्के आपको घर बैठे बना देंगे करोड़पति, यहां जानें बेचने का सही तरीका

ये हैं Flipkart Pay Later के नियम

कई बार यूजर पैसा नहीं होने के कारण शॉपिंग कैंसिल कर देते हैं। यह ऑफर ऐसे यूजर्स को आकर्षित करने के लिए हैं। अब यूजर को पैसे की शॉर्टेज के चलते शॉपिंग कैंसिल नहीं करनी होगी। इस स्कीम के तहत आप वेबसाइट से कोई भी सामान खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको अगले महीने की 5 तारीख से पहले उसका पेमेंट करना होगा। इस संबंध में वेबसाइट ने पूरी डिटेल्स जारी कर दी है जिनकी जानकारी आप फ्लिपकार्ट पे लेटर टर्म्स एंड कंडीशन पर जाकर पढ़ सकते हैं।

Flipkart Pay Later योजना के तहत खरीदारी करने पर आपको कुछ ब्याज भी देना पड़ सकता है, हालांकि इस संबंध में बेहतर होगा कि आप स्कीम की टर्म्स एंड कंडीशन को अच्छे से पढ़ लें ताकि बाद में नुकसान न उठाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *