Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर के बचे 16 दिनों में से 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें सारे काम

Bank Holidays in October 2022 : अक्टूबर माह के 15 दिन बीत चुके हैं और अभी बचे हुए आधा महीने में भी जमकर छुट्टियां आने वाली हैं।

Bank Holidays in September 2022, bank holiday list, september holiday list,

Bank Holidays in October 2022 : अक्टूबर माह के 15 दिन बीत चुके हैं और अभी बचे हुए आधा महीने में भी जमकर छुट्टियां आने वाली हैं। यदि आप बैंक संबंधी कोई कार्य करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप पहले रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया Holiday Calender 2022 देख लें, उसके बाद ही घर से निकलें। इस कैलेंडर के अनुसार अभी बचे 16 दिनों में से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ये हैं Bank Holiday Calendar

16/10/2022 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18/10/2022 – असम में कटि बिहू पर्व के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
22/10/2022 – माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेंगे।
23/10/2022 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
24/10/2022 से 27/10/2022 – देश में काली पूजा/ दीपावली/ लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/ नरक चतुर्दशी के कारण गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
30/10/2022 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31/10/2022 – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रांची, पटना और अहमदाबाद जोन के बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: अब तेल के साथ सोना भी बेचेगा सऊदी अरब, मदीना में मिला अथाह सोना… जल्द शुरू होगी खुदा

सबसे लंबा अवकाश रहेगा 22 से 27 अक्टूबर 2022 तक का

बैंकों के होलीडे कैलेंडर के अनुसार 22 अक्टूबर 2022 को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा और 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच दीवाली पर्व के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। इस तरह 22 अक्टूबर 2022 से 27 अक्टूबर 2022 तक लगातार छह दिनों तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसलिए आप भी जितना जल्दी हो अपने काम निपटा लें, क्योंकि 21 अक्टूबर के बाद सीधे 28 अक्टूबर 2022 को ही बैंक खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *