नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, तारीख देखकर घर से निकलें, यहां चेक करें छुटि्टयों की लिस्ट

bank holiday in november 2023: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है नवंबर महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने कई दिन तक बैंक बंद रहेंगे, इसलिए घर से बैंक के काम के लिए निकलने से पहले एक बार तारीख जरूर चेक करें कहीं तो छुट्‌टी तो नहीं है।

bank holidays november 2023 | Sach Bedhadak

bank holiday in november 2023: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है नवंबर महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने कई दिन तक बैंक बंद रहेंगे, इसलिए घर से बैंक के काम के लिए निकलने से पहले एक बार तारीख जरूर चेक करें कहीं तो छुट्‌टी तो नहीं है। वैसे बैंकों की छुट्‌टी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती है। यहां आपको पूरी लिस्ट मिल जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में बैंकों को रेग्युलेट करता है। इसलिए बैंकों की छुटि्टयों की लिस्ट भी वह तैयार करता है। इस हिसाब से नवंबर महीने में 9 दिन त्योहारों पर बैंक की छुट्‌टी रहेगी। साथ ही शनिवार और रविवार की छुटि्टयां पहले से हैं। देखें पूरी लिस्ट….

यह खबर भी पढ़ें:-धनतेरस या दिवाली पर खरीदना है गोल्ड तो इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

नवंबर के महीने में बैंकों की छुट्टी

नवंबर के महीने में करीब आधा महीना बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां आपको राज्यों के हिसाब से पूरी लिस्ट देखने को मिलेगी…

1 नवंबर : इस दिन कन्नड़ राज्योत्सव और करवा चौथ है. इस दिन कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
5 नवंबर: इस दिन रविवार है।
10 नवंबर: वांगला उत्सव के चलते इस दिन मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर: इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है।
12 नवंबर: इस दिन रविवार है. इसी दिन दिवाली भी है।
13 नवंबर: इस दिन दिवाली और गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा. त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेया और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर: इस दिन बाली प्रतिपदा है. इस दिन गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी है।
15 नवंबर: भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते इस दिन सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक हॉलिडे रहेगा।
19 नवंबर: इस दिन रविवार है।
20 नवंबर: छठ पूजा है. बिहार के साथ राजस्थान में भी छुट्टी रहेगी।
23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम और इगास बागवाल का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन उत्तराखंड और सिक्किम में छुट्टी रहेगी।
25 नवंबर: इस दिन चौथा शनिवार है।
26 नवंबर: रविवार का अवकाश।
27 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
30 नवंबर : कनकदास जयंती है. इस दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-इस आईपीओ की लिस्टिंग होगी 800 रुपए के पार, पहले ही दिन निवेशकों को होगा बम्पर मुनाफा!