राजस्थान में लांच हुई 5G सर्विस, आकाश अंबानी ने नाथद्वारा से की शुरुआत

5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत की थी। वहीं जियो चेयरमैन बनने के बाद आकाश अंबानी का यह पहला बड़ा लॉन्चिंग कार्यक्रम रहा।

5G, 5G service in rajasthan, 5G connectivity in Rajasthan, Aakash ambani, reliance jio 5g plan,

Reliance Jio 5G Services: धनतेरस के मौके पर देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने राजस्थान में अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। दरअसल रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रदेश में 5G सर्विस लांच कर दी है। बता दें कि आकाश अंबानी आज सुबह अपनी पत्नी के साथ नाथद्वारा पहुंचे थे और यहां श्री नाथजी के पूजा अर्चना की। 5 जी सर्विस की लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम मोतीमहल में आयोजित किया गया था। जहां आकाश अंबानी ने बटन दबाकर 5G सर्विस की शुरुआत की।

नाथद्वारा में लगाए गए 20 टावर

बता दें कि 5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत की थी। वहीं जियो चेयरमैन बनने के बाद आकाश अंबानी का यह पहला बड़ा लॉन्चिंग कार्यक्रम रहा।

यह भी पढ़ें: 5G कनेक्शन के लिए नहीं खरीदना होगा नया स्मार्टफोन, न लेनी होगी नई सिम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक चला था। जानकारी के मुताबिक, 5जी की नाथद्वारा में शुरुआत करने के लिए मोती महल और गोशाला सहित करीब 20 टावर लगाए गए हैं, जहां से हाईस्पीड इंटरनेट सेवा आमजन तक उपलब्ध हो सकेगी।

श्री नाथजी में अंबानी परिवार की विशेष आस्था

आपको बता दें कि राजस्थान के राजसमंद में स्तिथ नाथद्वारा में अंबानी परिवार की विशेष आस्था है। श्रीनाथजी अंबानी परिवार के कुल देवता हैं। अंबानी परिवार के सदस्य अधिकतर यहां दर्शन के लिए आते रहते है। एक महीने पहले ही मुकेश अंबानी नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने क आए थे। तभी ही मुकेश अम्बानी ने श्रीजी के दर से 5जी की सेवा शुरू करने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *