Girl Playing Cricket Video : लड़की ने एक के बाद एक लगाए जबरदस्त शॉट्स, रेलमंत्री हो गए फैन

नई दिल्ली। भारत के लोग सबसे ज्यादा क्रिकेट देखने के शौकीन है। क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोलती है।…

New Project 2023 03 24T142252.190 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत के लोग सबसे ज्यादा क्रिकेट देखने के शौकीन है। क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोलती है। पहले इस खेल को लड़के खेलते थे, लेकिन बदलते वक्त में लड़कियां भी क्रिकेट में रूचि दिखाने लगी है। सोशल मीडिया पर बहुत सी लड़कियों के क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल हो रहे है। कुछ दिनों पहले राजस्थान के बाड़मेर की एक 14 साल की मूमल का रेतीले पिच पर धुआंधार बैटिंग का रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया। नंगे पैर बेहरतीन क्रिकेट खेलती और चौक्के-छक्के लगाती मूमल के वीडियो को सचिन तेंदुलकर से लेकर कई क्रिकेटर सहित लाखों लोगों ने पसंद किया। वहीं अब एक और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको महेंद्र सिंह धोनी की याद आ जाएगी।

जबरदस्त शॉट्स लगा रही लड़की…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि छोटी सी लड़की नेट प्रैक्टिस के दौरान इतने जबरदस्त शॉट्स मारती नजर आ रही है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। लड़की को क्रिकेट खेलते हुए देखकर खुद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव उस पर फिदा हो गए हैं। उन्होंने इस छोटी सी लड़की द्वारा लगाए जा रहे शॉट को इतना पसंद किया हैं, कि उन्होंने लड़की का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दिया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बल्ले से बहुत ही गजब के शॉट्स लगा रही है। आप देख सकते हैं कि लड़की ताबड़तोड़ शॉट्स लगा रही है। लड़की का वीडियो शेयर करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा फवेरेट हैलिकॉप्टर शॉट है। लड़की की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया यूजर्स उसके फैन हो गए हैं। लोगों को बच्ची में भविष्य की महिला क्रिकेटर नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *