दुर्लभ खगोलीय घटना…शनि आया पृथ्वी के पास, देखें आराम से

शनि से भयभीत होने की जरूरत नहीं, उसे नंगी आंखों से देख लें। अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घट रही है।

image 19 | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। शनि से भयभीत होने की जरूरत नहीं, उसे नंगी आंखों से देख लें। अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घट रही है। यह कथित साढ़े साती, ढैया और कंटक वाला ग्रह शनिवार को हमारी पृथ्वी के काफी करीब आ गया है। इसे रविवार शाम सूर्यास्त के बाद बिना किसी उपकरण के देख सकते हैं। नासा ने कहा कि अगर अंधेरा और साफ आसमान होगा तो दूरबीन की मदद से शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन को भी देखा जा सकता है। शनि आकाश में बड़ा और चमकीला दिखाई देगा, क्योंकि यह ग्रह 27 अगस्त को सूर्य के सीधे सामने होगा। यह ग्रह फरवरी 2024 तक दृश्यमान रहेगा। 

छल्ले दिखेंगे अंतरिक्ष दूरूदर्शी से

पृथ्वी के सबसे करीब आने के बावजूद लोग शनि ग्रह के प्रसिद्ध बर्फीले छल्लों को अपनी आंखों से सीधे नहीं देख पाएं गे। इसके लिए उन्हें किसी अंतरिक्ष दरदू र्शी जैसे उपकरण का इस्तेमाल करना होगा। इसके बावजूद यह ग्रह आसमान में मौजूद अन्य तारों की तुलना में काफी चमकीला दिखाई देगा। नासा ने कहा कि दूरबीन के माध्यम से ग्रह को बेहतर ढंग से देखा जा सके गा जिससे इसका सुनहरा रंग और भी निखर जाएगा। यह दर्शकों को कान की तरह नजर आने वाले छल्लों को भी देखने में मदद करेगा।

सूर्यास्त के समय दक्षिण पूर्वी क्षितिज पर दिखेगा 

नासा ने कहा कि शनि पृथ्वी से सबसे दूर स्थित ग्रहों में से एक है, लेकिन अगस्त के आखिरी हफ्ते में इसे मानव आंखों से आसानी से देखा जा सकता है। नासा के अनुसार यह सूर्यास्त के समय दक्षिण पूर्वी क्षितिज पर दिखाई देगा और सूर्योदय तक पूरी रात कोई भी पूरे रात चमकीले पीले रंग के तारे को देख सकता है। आकार में बड़ा और ज्यादा चमकीला होने के कारण शनि ग्रह को पहचानना काफी आसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *