ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के लोगों ने देखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा  

ऑस्ट्रेलिया के तटीय शहर एक्समाउथ में गुरुवार तड़के दुर्लभ हाइिब्रड सूर्य ग्रहण नजर आया, जिसे देखने करीब 20,000 लोग जुटे। सूर्य ग्रहण के कारण करीब…

Why do solar and lunar eclipses happen

ऑस्ट्रेलिया के तटीय शहर एक्समाउथ में गुरुवार तड़के दुर्लभ हाइिब्रड सूर्य ग्रहण नजर आया, जिसे देखने करीब 20,000 लोग जुटे। सूर्य ग्रहण के कारण करीब एक मिनट तक उत्तर पश्चिमी तट पर दिन में अंधेरा छाया रहा। तीन हजार से कम निवासियों वाले इस दूरस्थ पर्यटक शहर को ग्रहण देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया में सबसे अच्छे गंतव्य में से एक के रूप में प्रचारित किया गया था, जो इंडोनेशिया और ईस्ट तिमोर के हिस्सों से भी जुड़ा है। सूर्य ग्रहण देखने के लिए एक्समाउथ में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पिछले कई दिनों से जुट रहे थे। ये लोग दूरबीन, कैमरे आदि लेकर पहुंचे।

लोग बोल उठे – अविश्वसनीय नजारा 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के खगोलशास्त्री हेनरी थ्रूप भी सूर्य ग्रहण देखने एक्समाउथ पहुंचे। ग्रहण के बाद हेनरी ने कहा, ‘अविश्वसनीय नजारा है। इतना तेज, इतना चमकीला सूर्य के आसपास ‘कोरोना’ स्पष्ट नजर आ रहा है। केवल एक ही मिनट लंबा था लेकिन वास्तव में यह लंबे समय का और अद्भुत अहसास करा गया।’ उन्होंने कहा, ‘दिलचस्प बात है कि जब हम लोग ग्रहण देख रहे थे, तभी हमने बृहस्पति और बुध ग्रहों को भी स्पष्ट देखा। दिन में बुध का दिखना बहुत ही दुर्लभ है।’ 

इंडोनेशिया में आंशिक ग्रहण 

इंडोनेशिया की राजधानी में आंशिक ग्रहण देखने के लिए जकार्ता तारामंडल में सैकड़ों लोग पहुंचे। अजका अजहरा (21) दूरबीन के जरिए सूर्य ग्रहण को करीब से देखने के लिए अपनी बहन और दोस्तों के साथ आईं थीं। उन्होंने कहा, ‘बादल छाए रहने के बावजूद मैं अभी भी यहां आकर खुश हूं। यह देखकर खुशी हुई कि कैसे पूर्ण उत्साह के साथ लोग यहां ग्रहण देखने आए हैं क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है।’ 

(Also Read- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में जंग जैसे हालात ! समुद्र में चली गोलियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *