America Firing : अंधाधुंध बरसती रही गोलियां….चीखते रहे लोग, फ्रीडम डे परेड फायरिंग में 6 की मौत, 57 घायल 

America Firing: अमेरिका के फ्रीडम डे परेड के दौरान हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई है। और 57 घायल हैं। अभी तक…

america firing

America Firing: अमेरिका के फ्रीडम डे परेड के दौरान हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई है। और 57 घायल हैं। अभी तक पुलिस एक हमलावर को पकड़ पाई है। यह घटना इलिनायस प्रांत के शिकागो शहर के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई है। फायरिंग के बाद  लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिल्डिंग की छत पर से गोलियां बरसाता रहा हमलावर

फ्रीडम डे परेड अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी। इसके 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई। जांच में पता चला कि हमलावर एक बिल्डिंग की छत पर मौजूद था, और वहीं ऊपर से उसने लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी थी। जैसे ही गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी, लोग सहम गए और डर के मारे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बेहद डरा देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र महज 18 से 20 साल के बीच होने का दावा किया जा रहा है।

रोंगटे खड़े कर देने वाला हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शिकागो में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसने भी इसे देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। बेहद विचलित कर देने वाला इस वीडियो में गोलियों की आवाजों को साफ-साफ सुना जा सकता है। इस गोलीबारी में 6 की मौत हो गई है और 57 लोग घायल हुए हैं।

गोलीबारी के एक आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने इस गोलीबारी के एक आरोपी को पकड़ लिया है। जिसका नाम रॉबर्ट ई क्रिमो है। इस आरोपी को शिकागो पुलिस की निशानदेही पर पकड़ा गया है। गौरतलब है कि अमेरिका में पिछले 2-3 महीनों में दो गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें से एक टेक्सास के एक स्कूल में हुई थी। जिसमें 19 बच्चों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरी घटना न्यूयॉर्क स्थित एक किराना स्टोर में हुई थी, जिसमें 10 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *