सेल में दो महिलाओं को पसंद आई एक ही साड़ी, फिर जो हुआ, वीडियो हुआ वायरल…

नई दिल्ली। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत को दो युवतियों ने चरितार्थ कर दिखाया। आमतौर पर देखा जाता है कि सेल में अच्छे कपड़े…

New Project 2023 04 25T163312.423 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत को दो युवतियों ने चरितार्थ कर दिखाया। आमतौर पर देखा जाता है कि सेल में अच्छे कपड़े पल भर में ऑउट ऑफ स्टॉक होने लगते हैं। कई बार आपका फेवरेट कपड़ा लेने से पहले हाथ से चला जाता है। एक सेल में दो महिलाओं के साथ भी ऐसा ही हुआ। सेल में दो महिलाओं को एक साड़ी पसंद आई। दोनों महिलाएं उसी साड़ी को लेना चाहती थी। फिर क्या था, साड़ी के लिए महिलाएं कपड़े की दुकान में झगड़ने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। मामला सुलझाने के लिए वहां के स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी ने इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड़ कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक साड़ी सेल का नजारा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि सेल में एक साड़ी को लेकर दो महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे को मारते और बाल खींचते हुए एक-दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि वहां खड़ी अन्य महिलाओं ने झगड़ती महिलाओं को अलग करने या इस झगड़े में बीच-बचाव की कोशिश भी नहीं की।

वायरल वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वीडियो मालेशवर शोरूम का है, जहां साल में एक बार जबरदस्त सेल लगती है। सेल में जमकर खरीदारी के लिए महिलाएं जुटती हैं। इस बार की सेल में दो महिलाओं के झगड़ते हुए का वीडियो सामने आया है। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, सुरक्षाकर्मी महिलाओं को एक-दूसरे से अलग करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस झगड़े से अलग अन्य महिलाएं अपनी खरीदारी पर फोकस करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ट्विटर पर यह वीडियो @rvaidya2000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। 29 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 1100 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखकर यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक कमेंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *