Pushkar Mela : अनमोल और राजा भैंसा की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान, एक दिन की खुराक 50 लोगों के बराबर

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में कई राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ आए हैं। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में हर…

New Project 2023 11 20T144018.754 1 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में कई राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ आए हैं। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में हर साल कई उन्नत नस्ल के पशु यहां आकर आकर्षण का केंद्र बनते हैं। हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों की कीमत के भैंसे बिकने के लिए आए हैं। इनमें से हरियाणा और गुजरात से 2 भैंसे यहां आए, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। यह दोनों भैंसे पुष्कर में आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

हरियाणा से आए ‘अनमोल’ और गुजरात से आए ‘राजा’ की कीमत करीब 10 से 12 करोड़ रुपए है। हरियाणा से आए ‘अनमोल’ 1570 किलो वजनी भैंसा है। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे की कीमत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अपने आकार और कीमत की वजह से यह भैंसा पशु मेले में आकर्षण बना हुआ है।

हरियाणा के सिरसा निवासी भैंसा मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि अनमोल की उम्र अभी 8 वर्ष है। जब इसका जन्म हुआ था, तब इसका वजन 80 किलो था। अभी 5.8 फीट ऊंचे मुर्रा नस्ल के अनमोल का वजन करीब 1570 किलो है। लेकिन, पिछले साल इसका वजन 1400 किलो था।

अनमोल के 150 बच्चे…

हरविंदर का दावा है कि 8 साल के अनमोल के ब्रीडिंग के जरिए अब तक 150 बच्चे हो चुके हैं। अनमोल का सीमन बेचकर वो हर महीने 8 लाख रुपए कमाते है। इसके सीमन से पैदा होने वाली भैंस का वजन 40 से 50 किलो रहता है। अनमोल की खुराक और अन्य खर्चे मिलकर हर महीने 2.50 से 3 लाख रुपये खर्च होते हैं। अनमोल के साथ 2 लोग हमेशा रहते हैं, जिन्हें अलग से सैलरी दी जाती है।

अनमोल की खुराक…

अनमोल को खुराक के तौर पर केले, अंडे दिए जाते हैं। रोज 5 किलो फल दिए जाते हैं, जिसमें 20 केले, 20 आमलेट और 5 किलो दूध दिया जाता है। इसके अलावा अनमोल को खाने के लिए कुट्टी, मक्का, जौ का दलिया सुबह देते हैं और दिन में तीन से चार बार मालिश की जाती है। इसके रोज का खाने का खर्चा 2 से 3 हजार रुपए पड़ता है।

राजा भैंसा की कीमत 10 करोड़ रुपए…

वहीं गुजरात से आए राजा की कीमत 10 करोड़ रुपए है। यह भैंसा भी पुष्कर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राजा नाम के भैंसे की एक दिन की खुराक का खर्चा लगभग 3 से 4 हजार रुपए आता है।

New Project 2023 11 20T144324.610 | Sach Bedhadak

जाफराबादी नस्ल का राजा भैंसा…

राजा के मालिक ने बताया कि गुजरात से इस भैंसे को पुष्कर मिलन में बेचने के लिए लाया गया है यह एक जाफराबादी नस्ल का भैंसा है। राजा का कुल वजन लभग 1300 किलो है और लंबाई 11 फिट है। राजा के खान पान का खर्चा एक दिन का लगभग 3 से 4 हजार रुपए होता है। इस भैंसे की मां रोजाना 24 लीटर दूध देती है।

राजा पहली बार पुष्कर मेले में आया…

राजा के मलिक ने बताया की राजा को पुष्कर पहली बार लेकर आए हैं। अनुमानित कीमत लगभग इसकी 10 करोड़ रुपए लगाई है। मलिक ने बताया की इस बार उम्मीद है की पुष्कर मेला खत्म होने से पहले ये बिक जाएगा। जिसे इस भैंसे की नल के बारे में जानकारी होगी तो वह इसे जरूर खरीदेगा।