Rajasthan Elections: करोड़पति से अरबपति तक जानिए कैसे 5 सालों में बढ़ी बीजेपी उम्मीदवार सिद्धि कुमारी की संपत्ति

राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक ऐसी भी कैंडिडेट है जिनकी संपत्ति को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा है। भाजपा की करोड़पति विधायक से महज पांच सालों में अरबपति विधायक बनी सिद्धि कुमारी की संपत्ति ने सभी को चौंका दिया है।

Rajasthan Police 2023 11 25T141507.533 | Sach Bedhadak

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक ऐसी भी कैंडिडेट है जिनकी संपत्ति को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा है। भाजपा की करोड़पति विधायक से महज पांच सालों में अरबपति विधायक बनी सिद्धि कुमारी की संपत्ति ने सभी को चौंका दिया है। यह आकड़ा उनके द्वारा जारी किए गए हलफनामे में दिया गया है। सिद्धि कुमारी बीकानेर से पांच बार सांसद रहे स्वर्गीय करणी सिंह की पोती हैं।

चुनावी हलफनामे की जानकारी के बाद चर्चाओं में

चुनाव आयोग के हलफनामे की माने तो भाजपा की सिद्धि कुमारी की कुल संपत्ति 2018 में 8.89 करोड़ रुपये बताई गई थी, लेकिन साल 2023 में यह बढ़कर 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। बीजेपी की सिद्धि कुमारी की कुल संपत्ति 2018 में 8.89 करोड़ रुपये बताई गई थी, लेकिन इस साल यह बढ़कर 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

सांसद रहे स्वर्गीय करणी सिंह की पोती सिद्धि कुमारी

कुमारी राज्य के अंतिम महाराजा और बीकानेर से पांच बार सांसद रहे स्वर्गीय करणी सिंह की पोती हैं। कुमारी ने 2008 में बनाई गई बीकानेर (पूर्व) सीट से तीन बार जीत हासिल की है। कुमारी की संपत्ति में वृद्धि का श्रेय उनकी दिवंगत दादी सुशीला कुमारी की संपत्ति के एक बड़े हिस्से की विरासत को भी दिया जा सकता है।

दादी की विरासत से कितनी बढ़ी संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। सुशीला कुमारी पूर्ववर्ती बीकानेर राजपरिवार की सदस्य थीं। इसी साल मार्च में उनका निधन हो गया। सुशीला कुमारी की मृत्यु के बाद, उनकी संपत्ति का एक हिस्सा सिद्धि कुमारी के पास चला गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति 30 लाख रुपये से बढ़कर 85.78 करोड़ रुपये हो गई। 2018 में उनकी चल संपत्ति 3.67 करोड़ रुपये थी, जो 2023 में बढ़कर 16.52 करोड़ रुपये हो गई।