PM Modi Inaugurate Ashok Stambh : नए संसद भवन की छत पर लगा 6.5 मीटर ऊंचाई का अशोक स्तंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अनावरण

नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचाई का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बनाया गया है जिसका  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अनावरण किया।…

pm narendra modi | Sach Bedhadak

नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचाई का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बनाया गया है जिसका  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अनावरण किया। यह प्रतिमा कांस्य की बनी हुई है। इसके अलावा इसका वजन लगभग 6500 किलोग्राम है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वहां काम कर रहे श्रमजीवियों से बातचीत भी की।

कई चरणों से होकर गुजरा है यह विशाल अशोक स्तंभ

नए संसद भवन की छत पर लगा यह अशोक स्तंभ कई तकनीकी प्रक्रियाओं से होकर गुजरा है। स्केच से लेकर इसकी ढलाई, कंप्यूटर ग्राफिक से इसकी कांस्य कास्टिंग और पॉलिशिंग तक की तैयारी की गई। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए संसद भवन की छत पर इसे बनाया गया है। यह परियोजना को प्रगति मैदान रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक इस इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की कुल लागत करीब 920 करोड़ रुपए की है।

इस साल तक पूरा हो सकता है नए संसद भवन का निर्माण

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले इस नए संसद भवन का निर्माण इस साल तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। यह भवन त्रिकोणीय आकार का होगा। इसके अंदर 3 राष्ट्रीय प्रतीक कमल, मोर औऱ बरगद का पेड़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *