अमेजन में मिला अब तक का सबसे लंबा पेड़, 400 साल पुराना और 25 मंजिल जितना ऊंचा है वृक्ष

एंजेलिम वर्मेलो (वैज्ञानिक नाम: डिनिजिया एक्सेलसा) का ये पेड़ 88.5 मीटर (290 फीट) लंबा है और इसकी मोटाई करीब 9.9 मीटर (32 फीट) है। ये अमेजन में अब तक पाया गया सबसे बड़ा पेड़ है।

World tallest tree, tallest tree in amazon, 25 stories high tree, world news,

ब्रा‍सिलिया अमेजन के घने जंगलों में धरती का सबसे लंबा पेड़ कौन सा है उसकी पहचान हो गई है। हालांकि इसको खोजना आसान नहीं था। इसके लिए तीन साल की तैयारी और कई अभियान चलाए गए तब कहीं जाकर वैज्ञानिकों की टीम को एक 25 मंजिला इमारत जितने ऊंचे पेड़ का पता लग सका।

2 हफ्ते की खतरनाक यात्रा के बाद आखिरकार अमेजन जंगलों के सबसे ऊंचे पेड़ तक वैज्ञानिकों की एक टोली पहुंचने में सफल हो गई है। इसके कम से कम 400 से 600 साल तक पुराना होने का अनुमान है। वैज्ञानिक हैरत में हैं कि इस इलाके में इतने ज्यादा बड़े पेड़ क्यों हैं। साथ ही, इस बात का पता लगाने की कोशिश हो रही है कि वे कितना कार्बन जमा करते हैं।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, जेलीफिश जैसे अमर हो सकता है इंसान

290 फीट है इसकी लंबाई

ये विशाल पेड़ उत्तरी ब्राजील में इरातापुर नदी नेचर रिजर्व में है। एंजेलिम वर्मेलो (वैज्ञानिक नाम: डिनिजिया एक्सेलसा) का ये पेड़ 88.5 मीटर (290 फीट) लंबा है और इसकी मोटाई करीब 9.9 मीटर (32 फीट) है। ये अमेजन में अब तक पाया गया सबसे बड़ा पेड़ है। शोधकर्ताओं ने पहली बार 2019 में 3डी मैपिंग प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में उपग्रह चित्रों में इस विशाल पेड़ को देखा था।

यह भी पढ़ें: जेम्स वेब टेलिस्कोप का एक और कमाल, सामने आई नेप्च्यून की खूबसूरत तस्वीरें

सबसे खूबसूरत चीजों में से एक

शिक्षाविदों, पर्यावरणविदों और स्थानीय गाइडों की एक टीम ने भी उस पेड़ तक पहुंचने का प्रयास करने के लिए एक अभियान चलाया, लेकिन मुश्किल इलाके में 10 दिनों की यात्रा के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद शोधकर्ताओं ने 250 किलोमीटर (155 मील) की यात्रा नाव से की। इसके साथ ही उस पेड़ तक पहुंचने के लिए पहाड़ी जंगल के इलाकों में 20 किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा। पेड़ तक जाने वाले एक शख्स ने कहा कि यह सबसे खूबसूरत चीजों में से एक थी जिसे मैंने कभी देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *