Oppo F25 इस दिन होगा भारत में लॉन्च! जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F25 : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने अपनी F सीरीज में Oppo F25 फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo F25 को…

oppo 01 8 | Sach Bedhadak

Oppo F25 : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने अपनी F सीरीज में Oppo F25 फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo F25 को लेकर लेटेस्ट अपडेट इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च होने की बात सामने आई है। इसमें 6.7 इंच के अमोलेड डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसा जबरदस्त फीचर्स के साथ आ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 11F 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo F25 की लॉन्च डेट 5 मार्च 2024 बताई गई है। जाने-माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने स्मार्टफोन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है। एक रिपोर्ट की माने तो भारत में आने वाला यह स्मार्टफोन Oppo Reno 11F का रिब्रांडेड वर्जन बताया गया है। Oppo Reno 11F को कंपनी ने हाल ही में थाईलैंड के बाजार में उतारा है। भारत सहित यह स्मार्टफोन कई एशियन बाजार में लॉन्च होने वाला है।

oppo 01 9 | Sach Bedhadak

Oppo F25 स्पेसिफिकेशंस

Oppo F25 में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगी, जिसमें FHD + रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। Oppo F25 में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 पर रन करेगा।

इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। रियर पैनल में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ 8 जीबी फिजिकल रैम, और 8 जीबी वर्चुअल रैम आने की बात कही गई है। यह 256 जीबी तक स्टोरेज कैरी कर सकता है। इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी होगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में आईपी 65 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है।