Nokia लेकर आया दो बेहद सस्ते मोबाइल, कर सकेंगे UPI पेमेंट, कीमत 1,299 रुपए से शुरू

Nokia बहुत ही पॉपुलर और पुराना ब्रांड है। Nokia कंपनी के फोन रफ एंड टफ आते हैं। अब कंपनी दो नए और सस्ते फोन लेकर आई जिसमें UPI का नया फीचर भी दिया गया है।

Nokia 105 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। Nokia बहुत ही पॉपुलर और पुराना ब्रांड है। Nokia कंपनी के फोन रफ एंड टफ आते हैं। अब कंपनी दो नए और सस्ते फोन लेकर आई जिसमें UPI का नया फीचर भी दिया गया है। ये फोन्स Nokia 105 (2023) और Nokia 106 4G हैं। ये फोन ट्रेडिशनल T9 कीपैड वाले हैं, लेकिन इनमें UPI पेमेंट करने के लिए UPI 123PAY फंक्शन दिया गया है। Nokia 105 और Nokia 106 4G की बिक्री भारत में 18 मई शुरू कर दी गई है। इन्हें क्रमश: 1,299 रुपए और 2,199 रुपए में लॉन्च किया गया है। Nokia 105 फोन चारकोल, सियान और रेड कलर ऑप्शन और Nokia 106 4G को चारकोल और ब्लू कलर वेरिएंट में उतारा गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-OnePlus 12 के स्पेसिफिकेंशस हुए लीक, कैमरे और प्रोसेसर के मामले में काफी एडवांस होगा ये स्मार्टफोन

यूजर्स कर सकते हैं UPI पेमेंट

Nolia के नए फोन्स के फीचर्स की बात करें तो इसमें UPI 123PAY का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में यूजर्स इन फोन्स से UPI पेमेंट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, UPI 123PAY के जरिए यूजर्स चार अलग-अलग टेक्नोलॉजी के आधार पर ट्रांजैक्शंस कर सकते हैं।

IVR बेस्ड पेमेंट्स

पहला तरीका ये है कि यूजर्स IVR नंबर पर फोन लगाए और उनके बताए निर्देशों का पालन कर पेमेंट कर सकेंगे।

ऐप बेस्ड पेमेंट

दूसरा तरीका यह है कि यूजर्स अपने फोन के ऐप स्टोर से UPI 123PAY ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे।

मिस्ड कॉल बेस्ट पेमेंट्स

इस मथर्ड में यूजर्स को एक खास नंबर पर मिस कॉल देना होगा और फिर इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करना होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-10,000 रुपए से कम में खरीदे ये 4 धांसू फोन, देंगे प्रीमियम स्माटफोन के मजे

प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस्ट पेमेंट

इसमें यूजर्स को अपने फीचर फोन को मर्चेट की डिवाइस से पास रखना होगा, जिसमें प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस्ड पेमेंट का सपोर्ट होता है।

फीचर्स

नोकिया 106 4G की बात करें तो इसमें बेटर कलर रिप्रोडक्शन के साथ IPS डिस्प्ले दिया गया है। वहीं नोकिया 105 में अपग्रेडेड 1000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, नोकिया 106 की बैटरी 1450mAh की है। बाकी दोनों में स्टैंडर्ड फीचर फोन टूल्स, जैसे वायरलेस FM रेडियो दिया गया है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट MP3 प्लेयर भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *