Motorola का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला नया धांसू फोन, महंगे iPhone 14 Pro को देगा कड़ी टक्कर

ग्लोबल स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola जल्द ही अपने नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razor 2022 को लॉन्च करेगी। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में…

Moto Razor 2022, Motorola smartphone, iphone 14 pro, gadget news in hindi, technology news in hindi,

ग्लोबल स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola जल्द ही अपने नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razor 2022 को लॉन्च करेगी। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में एक साथ उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि अगले तीन से चार महीनों में इसे चीन और यूरोप के साथ कई अन्य बाजारों में भी उतार दिया जाएगा। यह एक हाईएंड स्मार्टफोन है मार्केट में मौजूद दूसरे महंगे मोबाइल्स जैसे iPhone 14 Pro को कड़ी टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन को दो वेरिएंट 8GB और 12GB में लॉन्च किया जाएगा।

क्या होगा Moto Razor 2022 का स्पेसिफिकेशन्स

GSM Arena के अनुसार नया फोन हिंज मैकेनिज्म का यूज करके बनाया गया है। यह 6.7 इंच की एचएफडी प्लस OLED डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है। फोन की स्क्रीन 144हट्र्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 2.7 इंच की OLED कवर स्क्रीन भी दी गई है ताकि यूजर बिना मेन स्क्रीन खोले ही अपना अधिकांश काम निपटा सकें।

यदि फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50एमपी का मुख्य कैमरा और 13एमपी का अल्ट्रावाइड मॉड्यूल दिया गया है। फोन में ज्यादा बैटरी बैकअप के लिए 3500 mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह कम समय में चार्ज हो जाती है और स्टैंड बाइ मोड में दूसरे फोन्स की तुलना में ज्यादा चलती है।

क्या होगी नए Moto Razor 2022 की कीमत

कंपनी अपने इस नए मोटो रेजर 2022 को दो वर्जन 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज तथा 12GB रैम + 512GB इंटरनल स्टोरेज में उतारा गया है। 8जीबी रैम वाले फोन की कीमत अभी रिटेल में 1200 यूरो रखी गई है जबकि दूसरे मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी ने अभी दोनों ही फोन कब लॉन्च किए जाएंगे, इसका भी खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *