पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना करने पर चाकू से गला रेतकर मार डाला

आगरा। उत्तरप्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी से हैवानियत की सारी हदें पार…

New Project 2023 07 29T190325.389 | Sach Bedhadak

आगरा। उत्तरप्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी से हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने 10 महीने ही लव मैरिज की थी और वह पांच माह से गर्भवति थी। हत्या से पहले पति ने रात में गर्भवती पत्नी से ऐसी डिमांड की। जिसे पत्नी ने मना किया तो गुस्साएं पति ने पहले उसका गला दबाया, फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी प्रवीन जूतों का कारीगर है। एसआई ज्ञानेश्वर ड्यूटी ने बताया कि गुरुवार सुबह चार बजे प्रवीन थाने पहुंचा। प्रवीन ने थाने में बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और अब वह खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। यह सुनते ही पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची। वहां पर उसे कोई नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ नैना का लाश पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने नैना के परिजनों को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर नैना की मां निखलेश सहित अन्य परिजन वहां पहुंचे।

एसआई ज्ञानेश्वर ड्यूटी ने बताया कि परिजनों से जानकारी में सामने आया है कि प्रेम-विवाह के बाद अब प्रवीन पत्नी के घरवालों से एक प्लॉट मांग रहा था। बुधवार देर रात को इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। प्रवीन अपनी पत्नी से घरवालों से प्लॉट लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन नैना ने उसकी इस बात को मानने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया। झगड़े के बाद प्रवीन ने सोई पत्नी नैना का पहले गला दबाया, फिर चाकू से काटकर हत्या कर दी।

परिजन बोले-बेटी की खुशी की खातिर स्वीकारा प्रेम-विवाह…

मृतका की मां निखलेश ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से बेटी नैना की दोस्ती प्रवीन से हुई थी। दोनों मिलने लगे। दोनों के रिश्ते के बारे में घरवालों को पता नहीं था। 10 महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस पर थाने में शिकायत की, लेकिन बेटी की खुशी की खातिर दोनों का रिश्ता स्वीकार कर लिया। एक महीने बाद पूरे विधिविधान से शादी करा दी। शादी में दामाद को बाइक और अन्य सामान भी दिया।

मृतका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से प्रवीन उसकी बेटी नैना को परेशान करने लगा। उनके तीन प्लॉट में से एक प्लॉट को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर आए दिन बेटी से मारपीट करता था। 4 महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। 15 दिन पहले भी फंदा लगा दिया था। भागकर बेटी ने जान बचाई थी। अब बेटी की जान ले ली। वह 5 महीने की गर्भवती थी।

New Project 2023 07 29T190422.167 | Sach Bedhadak

पति बोला-बहुत झगड़ा करती थी, मैने मार डाला…

पत्नी की हत्या कर आरोपी पति थाने पहुंचा। आरोपी प्रवीन ने थाने पहुंचने पर एक ही बात बार-बार बोल रहा था कि मैंने पत्नी को मार डाला। बहुत झगड़ा करती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीन से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस को यही बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में जान ले ली। पहले उसका गला दबाया। वह गिर पड़ी। उसे लग रहा था कि पत्नी बच जाएगी। पुलिस से शिकायत कर देगी। इसलिए किचन में चाकू लेकर पत्नी के गले पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

New Project 2023 07 29T190442.485 | Sach Bedhadak

तीन पीढ़ियों में अकेली बेटी थी नैना…

मृतका की मां ने बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। काम नहीं कर पाते हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी थी। नैना दूसरे नंबर की थी। नैना अपने परिवार की तीन पीढ़ियों में अकेली लड़की थी। नैना को पढ़ाने के लिए उसकी मां मजदूरी करती थीं। प्रेम-विवाह के बाद उसके ठीक से परिवार में रहने की उम्मीद थी, लेकिन प्रवीन ने नैना की जान ले ली। मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *